अक्षय कुमार ने ना तो मेरा और ना प्रियंका चोपड़ा का फायदा उठाया, लारा दत्ता बोलीं- उन्होंने 2 लड़कियों को देखा और...
लारा दत्ता ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक फिल्म में लारा ने अक्षय और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था जिसका नाम था अंदाज।

प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने साथ में अंदाज फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे। दोनों एक्ट्रेसेस ने लगभग एक ही समय पर फिल्मों में काम की शुरुआत की थी। अब लारा ने पुरानी यादों को शेयर कर अक्षय के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने दोनों एक्ट्रेस के साथ कैसा बिहेव किया था जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं।
अक्षय को लेकर क्या बोलीं लारा दत्ता
यूट्यूब चैनल एटीएनकनाडा से बात करते हुए लारा ने खुद को खुशकिस्मत कहा कि उनकी बॉलीवुड जर्नी अंदाज फिल्म से हुई। लारा ने अक्षय के सपोर्ट की तारीफ की।
लारा ने अक्षय को दोस्त, फिलोसफर और गाइड बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि अक्षय का रोल उस वक्त एक को-स्टार से काफी ज्यादा था।
अक्षय ने नहीं उठाया फायदा
लारा ने आगे कहा, ‘मैं और प्रियंका दोनों ही एक ही समय पर साथ में आए। अक्षय ने देखा कि 2 लड़कियां अपनी आंखों में सितारे लेकर आई हैं और इन्हें ना कोई गाइडेंस है और ना ही कोई डायरेक्शन का पता है। लेकिन अक्षय ने कभी इसका फायदा नहीं उठाया।’
लारा ने फिर अक्षय की इंडस्ट्री को लेकर अंडरस्टैन्डिंग की तारीफ की। लारा ने कहा, ‘आज मैं सोचती हूं कि वह शानदार स्ट्रीट स्मार्ट पर्सन हैं। वह बिजनेस के बारे में जानते हैं।’
अंदाज कब हुई थी रिलीज
अंदाज फिल्म की बात करें तो इसमें लारा दत्ता ने काजल, प्रियंका चोपड़ा ने जिया और अक्षय कुमार ने राज का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी।
तीनों की अपकमिंग फिल्में
तीनों स्टार कास्ट की बात करें तो प्रियंका लास्ट बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि अब वह तेलुगु फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। वहीं महेश बाबू इसमें लीड रोल में हैं।
लारा दत्ता वहीं 2023 में इश्क ए नादान में नजर आई थीं। अब वह फिल्म रामायण में नजर आने वाली हैं जो इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।
अक्षय की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार
अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला अब रिलीज होने वाली है 17 अप्रैल को। इसके बाद वह वेलकम टू द जंगल, हैवान, गोलमाल 5 और हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


