ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से ब्रेकअप करने की वजह बताई, इंस्टा पोस्ट के पीछे की कहानी भी की शेयर
Lalit Modi Sushmita Sen: ललित मोदी ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी और सुष्मिता सेन की लव स्टोरी पर बात की और ब्रेकअप की वजह बताई। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

बिजनेसमैन ललित मोदी ने अपने और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के रिश्ते पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी तस्वीरों के पीछे की कहानी और ब्रेकअप का कारण बताया। उन्होंने सुष्मिता की तारीफ की और कहा कि आज भी सुष्मिता उनकी सबसे प्यारी दोस्त हैं। पढ़िए ललित मोदी ने क्या कहा।
क्यों हुआ ब्रेकअप?
ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सुष्मिता सेन मेरे लिए बहुत स्पेशल थीं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आज भी वो मेरे लिए स्पेशल हैं। जब मैंने उनके साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की थीं तब वो मेरी जिंदगी का हिस्सा थीं और शायद आगे भी रहतीं, लेकिन हमारे बीच दूरियां बहुत ज्यादा थीं। उनका करियर इंडिया में है और मेरी लाइफ लंदन में है। लेकिन मैं उनका साथ बहुत खूबसूरत रिलेशनशिप था। मेरी उनके साथ बहुत प्यारी-प्यारी यादें हैं। आज भी वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।'
क्या सुष्मिता गोल्ड डिगर हैं?
ललित मोदी ने सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहने वालों को करारा जवाब दिया। ललित मोदी ने कहा, 'सुष्मिता, मेरी बात समझो, सुष्मिता बहुत अच्छी और अमीर लड़की है। मुझे नहीं पता कि लोगों को ये बात पता है या नहीं, लेकिन उनके पास बहुत सारे डायमंड्स हैं। मैं इस दुनिया में ऐसे किसी इंसान को नहीं जानते जिसके पास उनसे ज्यादा डायमंड्स हो। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने ये खुद कमाए हैं और उनका डायमंड का स्टोर भी है। उन्होंने ये सब खुदके दम पर किया है। मैं जब उनके साथ जाता था तो मुझे किसी भी चीज के लिए पैसे नहीं देने पड़ते थे। वो हर चीज के पैसे देती थीं। तो वो गोल्ड डिगर नहीं थीं, ललित डायमंड डिगर था। हा हा हा।'
इंस्टाग्राम पोस्ट के पीछे की कहानी
ललित मोदी ने याद करते हुए बताया, 'हमारी किसी बात पर लड़ाई हो रही थी और मैंने कहा कि मैं ये पोस्ट करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा, हा हा हा और मैंने पोस्ट कर दिया। मैं सार्डिनिया जा रहा था और वो लंदन जा रही थीं अपनी मम्मा से मिलने। जब मैं लंदन में था तब मैंने शायद पोस्ट किया था और जब मैं सार्डिनिया पहुंचा तब तक वो खबर नेशनल न्यूज बन गई थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि पोस्ट डिलीट करो। मैंने भी कभी सोचा नहीं कि मैं इसे डिलीट कर देता हूं। हम दोनों उस चीज से ओके थे। हम दोनों को किसी भी बात का अफसोस नहीं है। आपको पता है उस साल हम चौथे और पांचवें सबसे ज्यादा गूगल करने वाले सेलेब थे।'
साल 2022 में किया था ऐलान
याद दिला दें, ललित मोदी ने साल 2022 में सुष्मिता सेन के साथ फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था, 'एक वैश्विक दौरे के बाद अभी लंदन में हूं। मालदीव और सार्डिनिया में परिवार के साथ और मेरी बैटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ.... एक नई शुरुआत आखिरकार एक नया जीवन। मैं चांद पर हूं...।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


