जावेद अख्तर ने कहा- ‘लगान’ का 'ओ पालनहारे' लिखना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम था, इस गाने के लिए मुझे…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ का गाना ‘ओ पालनहारे’ आने सुना होगा? इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था। उन्होंने ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर इस गाने के बारे में बात की है।

जावेद अख्तर ने कहा- ‘लगान’ का 'ओ पालनहारे' लिखना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम था, इस गाने के लिए मुझे…

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' को आए 25 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। आप इस फिल्म को 12 जून से 14 जून के बीच कभी भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इसी बीच लेखक जावेद अख्तर ने इस फिल्म के गानों पर बात की है। उन्होंने बताया कि उनके लिए ‘ओ पालनहारे’ के बाेल लिखना सबसे मुश्किल काम था। क्यों? आइए बताते हैं।

साथ आए आमिर, जावेद अख्तर और एआर रहमान

दरअसल, ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने की खुशी में ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'स्पॉटिफाई' ने इवेंट ऑर्गेनाइज किया। इस इवेंट में एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान, म्यूजिशियन ए.आर. रहमान, राइटर जावेद अख्तर और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर एक साथ नजर आए। इस दौरान टीम ने फिल्म के यादगार गानों को बनाने के पीछे की दिलचस्प कहानियां शेयर कीं।

'ओ पालनहारे' के पीछे की कहानी

इवेंट के दौरान मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने खुलासा किया कि इस एल्बम के सभी गानों में से 'ओ पालनहारे' को लिखना उनके लिए सबसे मुश्किल काम था। जावेद अख्तर बोले, 'जब लोग मुझसे पूछते हैं कि ऐसा कौन-सा गाना है जिसे लिखने में मुझे सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो मैं हमेशा 'ओ पालनहारे' का नाम लेता हूं।'

क्यों जावेद अख्तर को हुई परेशानी?

जावेद अख्तर ने आगे कहा, ‘एआर रहमान की धुन में भक्ति का ऐसा भाव है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी भाषा कोई भी हो, इसकी गहराई को तुरंत महसूस कर जाता है। मैं एक नास्तिक हूं। मुझे इस गीत के बोल लिखने के लिए अपने दिल में मासूमियत और समर्पण की भावना को ढूंढना पड़ा। आप ऐसे गानों को सिर्फ कला या शब्दों के ज्ञान के आधार पर नहीं लिख सकते। इसे लिखने के लिए दिल में शुद्धता और सादगी का होना जरूरी है।’

संगीत को टाइमलेस बनाना चाहते थे एआर रहमान

वहीं एआर रहमान ने कहा, ‘मैं ऐसा म्यूजिक बनाना चाहता था जो टाइमलेस हो। यही कारण है कि मैंने इस फिल्म के गानों के लिए लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी गायिकाओं से कॉन्टेक्ट किया। उनकी आवाज, मेरे म्यूजिक, जावेद साबह के बोल और कास्ट की एक्टिंग ने इन गानों को टाइमलेस बना दिया।’

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साल 2001 में इस फिल्म को 24 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 65.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इतना ही नहीं, ये इंडिया की तीसरी फिल्म थी जिसे बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज का एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशन्स मिला था। हालांकि, ये फिल्म ऑस्कर नहीं जीत पाई थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।