कौन हैं 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकीं वो लेडी डायरेक्टर, जिनकी 'टॉक्सिक' से यश कल मचाएंगे गदर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त यानी कल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेडी डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है।

Toxic Director, yash
टॉक्सिक की लेडी डायरेक्टर और यश

रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'टॉक्सिक' की कमान एक ऐसी महिला फिल्ममेकर के हाथों में है, जिनका सिनेमा अब तक बिल्कुल अलग अंदाज के लिए पहचाना जाता रहा है? खून-खराबे, गैंगस्टर ड्रामा, मासी एक्शन और एडल्ट इंटीमेसी से भरी इस डार्क दुनिया को पर्दे पर उतारने वाली डायरेक्टर कोई और नहीं, बल्कि गीतू मोहनदास हैं।

कौन हैं 'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतू मोहनदास?

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। उन्होंने महज 5 साल की उम्र में मलयालम फिल्म 'ओन्नु मुथल पूज्यम वारे' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद गीतू ने 'अकाले', 'थेनकासीपट्टनम' और 'नाला दमयंती' जैसी कई चर्चित फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया।

फिल्म 'अकाले' में उनके अभिनय को खास तौर पर सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ मिला। एक्टिंग के बाद गीतू ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और साल 2009 में अपनी पहली फिल्म बनाई।

इनकी फिल्मों ने जीते तीन नेशनल अवॉर्ड

उनके डायरेक्शन में बनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘केल्कुन्नुंडो’ को नेशनल अवाॅर्ड मिला। हालांकि, बतौर निर्देशक गीतू मोहनदास को सबसे बड़ी पहचान उनकी फिल्म 'लायर्स डाइस' से मिली। यह फिल्म 87वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी थी, हालांकि यह फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी। फिल्म ने दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किए। गीतांजलि थापा को बेस्ट एक्ट्रेस और राजीव रवि को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला। इसके बाद साल 2019 में गीतू की फिल्म 'मूथोन' रिलीज हुई। फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी खूब सराहना मिली।

'टॉक्सिक' से मास एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम

रियलिस्टिक और कंटेंट ड्रिवन सिनेमा के लिए पहचानी जाने वाली गीतू अब पहली बार बड़े पैमाने के मास एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रख रही हैं। 'टॉक्सिक' में वह यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसे बड़े सितारों के साथ एक डार्क गैंगस्टर ड्रामा लेकर आ रही हैं। फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है और इसमें एक्शन के साथ-साथ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स भी देखने को मिलेंगे। फिल्म के टीजर में दिखाए गए इंटीमेट सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। इस पर गीतू ने खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि इन सीन्स के पीछे उनका मकसद महिला सुख, सहमति और फीमेल एजेंसी को दिखाना है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड3 नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकीं वो लेडी डायरेक्टर, जिनकी टॉक्सिक से यश कल मचाएंगे गदर