
50 लाख बजट पर 100 करोड़+ कमाई, 8.6 IMDb रेटिंग; गुजराती मूवी ने पछाड़े धुरंधर, अब देखें हिंदी में
एक गुजराती फिल्म जो सिर्फ 50 लाख में बनी और इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली। इस मूवी को आईएमडीबी पर 8.6 रेटिंग मिली है। पब्लिक डिमांड पर अब यह हिंदी में रिलीज हो रही है, जानें मूवी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
सैयारा और धुरंधर की आंधी के बीच एक गुजराती फिल्म कब ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई, हिंदी दर्शकों को भनक नहीं लगी। रीजनल कास्ट के साथ बनी यह डिवोशनल फिल्म गुजराती बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर चुकी है और अब पब्लिक डिमांड पर हिंदी में रिलीज होने जा रही है। मूवी का नाम है लालो: कृष्ण सदा सहायते। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2025 को गुजराती भाषा में रिलीज हुई थी और करीब 90 दिन होने पर अभी भी इसके टिकट्स बिक रहे हैं। फिल्म की खास बात ये है कि मूवी का बजट सिर्फ 50 लाख रुपये है और यह वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। लालो: कृष्ण सदा सहायते अब 9 जनवरी को हिंदी में रिलीज हो रही है। जानें फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
क्या है फिल्म की कहानी
लालो कृष्ण एक आस्था की कहानी हो जो इमोशंस से भरपूर है। यह एक रिक्शा ड्राइवर की कहानी है जिसका नाम लालो है। वह टूरिस्ट लोगों को घुमाने जाता है तो एक फार्महाउस में फंस जाता है। वहां से निकलने की बहुत कोशिश करता है। वहां खाने-पीने की दिक्कत के बीच बहुत दिक्कत होने लगती है। इस बीच उसके घरवाले बहुत परेशान होते हैं पुलिस के पास जाते हैं। लालो की तलाश होती है लेकिन वह नहीं मिलता। इस बीच वह भगवान से प्रार्थना करता है कि उसका कोई दोस्त नहीं है। उसे कृष्ण का विजन और गाइडेंस मिलता है जिसके बाद पूरी जिंदगी बदल जाती है।
कांतारा और 12वीं फेल जैसी मूवीज से तुलना
फिल्म की तुलना कांतारा से हो रही है क्योंकि इसमें डिवाइन पावर और आस्था है। वहीं 12वीं फेल की तरह आम आदमी के संघर्ष की कहानी है। हालांकि कांतारा से अलग यह एक सौम्य और सिंपल कहानी है। अगर आप परिवार के साथ कोई क्लीन एंटरटेनमेंट देने वाली फिल्म देखना चाहते हैं आपको जरूर जाना चाहिए।
क्या है खासियत
फिल्म कम बजट में बनी है। इसके विजुअल्स में तामझाम नहीं है, एकदम सिंपल है लेकिन बैकग्राउंड स्कोर ने लालो: कृष्ण सदा सहायते में जान डाल दी है। मूवी लोकल लोकेशंस पर चुपचाप शूट की गई थी। मूवी के एक्टर करण जोशी बता चुके हैं कि जहां शूटिंग हो रही थी वहां लोगों को भनक नहीं लगने दी गई थी कि फिल्म का शूट है। जूनागढ़ के लोकल लोगों से कह दिया गया था कि ये प्री-वेडिंग शूट है। करण ने बताया था कि वे लोग नहीं चाहते थे कि मूवी से कोई नेगेटिव वाइब जुड़े। वहां एक छोटे से कैमरे से शांति से शूट किया गया था।
लालो: कृष्ण सदा सहायते
जॉनर: गुजराती ड्रामा, डिवोशनल
समयावधि: 2 घंटे 15 मिनट
डॉयरेक्टर: अंकित सखिया
एक्टर्स: करण जोशी, रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




