100 करोड़ कमाने वाली इस गुजराती मूवी ने कैसे बचाई 23 आत्महत्या करने जा रहे लोगों की जान, जानें

Jan 20, 2026 09:41 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

छावा, सैयारा और धुरंधर के शोर के बीच एक कम बजट वाली गुजराती फिल्म 100 करोड़ कमाकर साल 2025 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई। अब डायरेक्टर ने बताया कि कैसे फिल्म ने 23 लोगों की जान बचाई।

100 करोड़ कमाने वाली इस गुजराती मूवी ने कैसे बचाई 23 आत्महत्या करने जा रहे लोगों की जान, जानें

साल 2025 में एक गुजराती फिल्म चुपके से 100 करोड़ रुपये कमाकर साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मूवी बन गई। इस फिल्म का नाम था लालो- कृष्ण सदा सहायते। फिल्म बहुत कम बजट में बनी है। यहां तक शूट भी सिंगल कैमरा से हुआ जो कि दोस्त से मांगा गया था। फिल्म की पॉप्युलैरिटी देखकर इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है। अब मूवी के डायरेक्टर अंकित सखिया ने इससे जुड़ी कई इंट्रेस्टिंग बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद 23 लोगों का मैसेज आया कि मूवी ने उनकी जान बचाई और जीने की उम्मीद दी।

कम बजट में फिल्म बनाने का था प्लान

अंकित फ्री प्रेस जर्नल से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि उन्हें फिल्म का आइडिया कैसे आया? इस पर उन्होंने जवाब दिया, आइडिया एक फिल्म बनाने का था और इसे कम बजट में कैसे बनाया जाए। तो इसके लिए जरूरत किस चीज की थी? एक लोकेशन, एक एक्टर और जो भी चीजें इर्द-गिर्द मिलें जिनमें मेरा पैसा ना खर्च हो। इस सोच से स्क्रिप्ट लिखनी शुरू की।

शुरू में कोई देखने नहीं गया था फिल्म

अंकित ने बताया कि फिल्म शुरू में नहीं चली, कोई देखने नहीं जा रहा था लेकिन जैसे-जैसे एक-दूसरे को बताना शुरू हुआ लोग देखने लगे। इसके बाद यह ब्लॉकबस्टर बन गई। अंकित से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि फिल्म क्यों चली होगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, मुझे लगता है कि इसने हर किसी को कनेक्ट किया। दूसरा मेन फैक्टर था कि इसके साथ डिवाइन एनर्जी जुड़ी थी, जो लोगों के साथ जुड़ी और फिल्म चल गई।

आत्महत्या का मन बना चुके लोगों का मैसेज

अंकित से पूछा गया कि फिल्म को हिंदी में रिलीज करने का फैसला क्यों लिया? इस पर उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग बात बताई। अंकित बोले, फिल्म देखकर लोग हील हो रहे थे। लोग देख रहे थे, रो रहे थे, अपने दुख बता रहे थे। 23 लोगों ने कहा कि वे आत्महत्या करने वाले थे लेकिन उन्होंने फिल्म देखी और बच गए। उन्हें उम्मीद मिली तो हमें लगा कि यह गुजराती भाषा तक ही नहीं रहनी चाहिए। इसे पूरे भारत को दिखाते हैं। इसलिए हिंदी में लाने का फैसला लिया।

एक दर्शक ने अंकित को दिए रुपये

अंकित ने दर्शकों से मिलने वाला बेस्ट रिएक्शन भी साझा किया। वह बोले, 'मुझे आज भी याद है जब मैं शुरुआती दिनों में थिएटर गया तो एक शख्स मेरे पास आया और बोला, 'ये 5000 रुपये रखो, तुम मुझे बहुत पसंद हो।' वह मुझे 5000 रुपये देकर बोला, 'मेरा नाम विष्णु है।' ये चीज मैं कभी नहीं भूल सकता। मेरे लिए यह बहुत बड़ी चीज थी।'

क्या है फिल्म की कहानी

लालो कृष्ण सदा सहायते एक गरीब रिक्शेवाले की कहानी है। वह एक फार्महाउस में फंस जाता है इसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। वह श्रीकृष्ण से सहायता मांगता है, उनके गाइडेंस से उसकी जिंदगी बदलती और वह अपने पास्ट को भी हील करता है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।