KSBKBT: आज होगा बड़ा खुलासा, नोयोना के झूठ का पर्दाफाश करेगी तुलसी

Apr 12, 2026 03:59 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आज यानी रविवार के एपिसोड में बड़ा खुलासा देखने को मिलेगा। तुलसी को नोयोना की घटिया चाल से सबसे सामने पर्दा उठाएगी। 

KSBKBT: आज होगा बड़ा खुलासा, नोयोना के झूठ का पर्दाफाश करेगी तुलसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में आज यानी 12 अप्रैल के एपिसोड में दर्शकों के सामने बड़ा खुलासा होने वाला है। शो में तुलसी सबके सामने नोयोना का सच लेकर आएगी। तुलसी शादी की रस्में पूरी होने से पहले वीरानी हाउस वापस आएगी और बताएगी कि कैसे नोयोना ने सबसे झूठ बोला है। नोयोना का सच सामने आने के बाद पूरा घर हैरान रह जाएगा।

सुचि ने सुन ली मुन्नी और तुलसी की बात

बीते एपिसोड में देखने को मिला कि सुचि तुलसी और मुन्नी की बात सुन लेती है। वो नोयोना को बताती है कि तुलसी और मुन्नी किसी रिपोर्ट के बारे में बात कर रहे थे। नोयोना ये सुनकर घबरा जाती है। फिर सुचि उससे कहती है कि हो सकता है वही लोग ज्यादा सोच रही हैं। तुलसी किसी ऑफिस रिपोर्ट के बारे में भी बात कर रही होगी।

रिपोर्ट गायब होते ही बढ़ गई नोयोना की टेंशन

नोयोना सुचि से कहती है कि उन दोनों को अपने कमरे में जाकर मेडिकल रिपोर्ट देखनी चाहिए। अगर रिपोर्ट कमरे में ही हैं तो शायद तुलसी को अभी कुछ भी नहीं पता चला है। नोयोना और सुचि कमरे में जाकर रिपोर्ट ढूंढती हैं। वहां, नोयोना की दोनों रिपोर्ट्स ही नहीं होती हैं। नोयोना समझ जाती है कि तुलसी को दोनों रिपोर्ट मिल गई हैं।

नोयोना ने चली एक और घटिया चाल

नोयोना सुचि से कहती है कि तुलसी के वापस आने से पहले मिहिर और उसकी शादी हो जानी चाहिए। इसके लिए वो एक और चाल चलती है। वो बेहोश होने का नाटक करती है। वो सबसे कहती है कि उसे बहुत परेशानी हो रही है। वो ऐसा दिखाती है कि वो बस कुछ पलों की मेहमान है। वो मिहिर से कहती है कि उसे अभी शादी कर लेनी चाहिए।

करण को तुलसी ने सौंपी शादी टालने की जम्मेदारी

मिहिर और नोयोना की शादी की रस्में शुरू हो जाती हैं।मुन्नी फोन करके तुलसी को ये बात बताती है। तुलसी मुन्नी से कहती है कि उसे कैसे भी कर के ये शादी 1 घंटे तक टालनी है। मुन्नी को कुछ समझ नहीं आता है तो तुलसी ये जिम्मेदारी करण को सौंपती है। अपनी मां के कहने पर करण शादी रोकने की कोशिश भी करता है, लेकिन सुचि करण के प्लान को फेल कर देती है।

आज होगा बड़ा खुलासा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी की मुलाकात डॉक्टर से होगी और उसे पता चलेगा कि नोयोना ने कैंसर का सारा नाटक किया है। वो सिर्फ झूठ बोल रही थी। आज तुलसी नोयोना के झूठ से तुलसी सबसे सामने पर्दा उठाएगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।