कुशा कपिला ने शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, डेटिंग की होने लगी चर्चा, लोग बोले- ये कौन है?
कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़के के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लड़के का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीरों को देख कयास लगा रहे हैं कि कुशा इस लड़के को डेट कर रही हैं।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट से उनकी डेटिंग की चर्चा तेज हो गई है। कुशा कपिला ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो एक लड़के के साथ नजर आ रही हैं। लड़के का चेहरा तस्वीर में नजर नहीं आ रहा है। तस्वीरों को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि कुशा इस लड़के को डेट कर रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ये तस्वीरें उनके ब्रैंड के लिए हैं।
कुशा का लेटेस्ट पोस्ट
कुशा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कुशा उस लड़के को हग करती, हाथों में हाथ डाले और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। कुशा ने कैप्शन में लिखा- ये सब पोज तब के लिए जब आप उसे रिवील करना चाहते हों।
कुशा ने क्या लिखा कैप्शन
कुशा में कैप्शन में लिखा है- "अनडरनीट का नया कैंपेन, प्यार में महिलाएं गिडी, कॉर्नी और बॉर्डरलाइन क्रिंज लेकिन क्यूट, खिलखिलाती और प्यार की भावना। महिलाएं जब प्यार में होती हैं तो बहुत ज्यादा दिलचस्प बन जाती हैं। लव और सॉफ्ट लॉन्च की स्पिरिट में यहां पर कुछ पोज हैं जो आपको अपने प्यार को ग्रिड में लॉन्च करने में मदद करेंगे। क्योंकि अब बॉयफ्रेंड रिवील एक चीज बन चुकी है।"
हो रही कुशा की डेटिंग की चर्चा
कुशा ने कैप्शन में साफ किया है कि ये तस्वीरें उनकी ब्रैंड के लिए हैं, लेकिन कई लोग कमेंट में कह रहे हैं कि कुशा इस शख्स को डेट कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा- पक्का न ये सिर्फ ब्रैंड के लिए पोस्ट किया है? एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या अब ये कहने का वक्त है कि आखिरकार कुशा किसी को डेट कर रही हैं? एक तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी को लड़का मिला या सिर्फ फोटोशूट है? एक यूजर ने पूछा कि ये कौन है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


