कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कुशा कपिला और समय रैना के बीच का झगड़ा एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गया है। उनकी एक तस्वीर समय के साथ वायरल होने पर कुशा ने बताया है कि यह फेक है साथ ही कहा है कि वह कभी लेटेंट पर नहीं जाएंगी।

कुशा कपिला समय रैना

कुशा कपिला ने समय रैना के साथ फिर से दोस्ती की खबरें फैलाने वालों को लताड़ लगाई है। सोशल मीडिया पर कुशा की एक तस्वीर वायरल थी। इसमें वह समय रैना के साथ दिख रही थीं। कुशा ने इस फोटो को फेक बताया है और ऐसा करने वालों के लिए लंबा नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि आशीष के रोस्ट शो पर उन पर इतने भद्दे जोक्स मारे गए थे कि शर्मिंदगी से उबरने के लिए उन्हें थेरपी लेनी पड़ी थी।

क्या है वायरल पोस्ट

कुशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिस पर लिखा दिख रहा है, एक और सबूत कि पैसे और फेम के लिए लिए महिलाएं एक सेकंड में बदल सकती हैं। इसके आगे लिखा है...

कुशा कपिला और समय रैना अच्छे दोस्त थे। समय ने उन्हें अपने शो पर बुलाया और स्क्रिप्ट दी जिसमें था कि उनके बारे में क्या जोक्स मारे जाएंगे। कुशा ने इन्हें नहीं पढ़ा जब समय ने ये जोक्स मारे तो उन्हें पसंद नहीं आए। जब उनकी बारी आई तो वह उन्होंने भी अपने जोक्स में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने समय को ब्लॉक कर दिया और लेक्चर देने लगीं कि महिलाओं को समाज में कैसे ट्रीट किया जाता है। जब समय का लेटेंट शो बैन हुआ तो उसके डाउनफॉल को इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेट किया। अब लेटेंट वापस आ गया तो वह फिर से उसके साथ दोस्ती करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने समय से रिक्वेस्ट की है कि उनके एक एपिसोड में बुलाएं। अब वह उसी इंसान के साथ घूम रही हैं जिसने उनके बारे में इंसेंसिटिव जोक्स मारे थे। महिलाएं पैसों के लिए अपना व्यू और पर्सनैलिटी सेकंड्स में बदल सकती हैं।

कुशा ने क्या लिखा

इस पर कुशा ने लिखा है, मेरा चेहरा एआई से बदला गया है। कोई ये सब करने में पैसा खर्च करेगा, मेरी समझ से परे है। महिला विरोधी इंटरनेट मुझे छोटा दिखाने के लिए इतना गिर जाएगा, ये हास्यास्पद है।

कुशा कपिला का पोस्ट

फिर से केस हो जाएगा

एक पोस्ट में उन्होंने निखिल तनेजा का शुक्रिया कहा है जिन्होंने इन फेक इमेज सर्कुलेट करने वालों को लताड़ा है। कुशा ने लिखा है, 'शुक्रिया हमेशा इस तरह की बकवास और कचड़े के खिलाफ बोलने के लिए भगवान जानें इनकी फंडिंग कौन कर रहा है।' वह लिखती हैं, 'कितनी सीडिंग करोगे, मीम अकाउंट्स? रुक जाए। क्या इस पॉइंट पर मुझे जोक्स बताने होंगे कि मुझे गुस्सा किस बात पर आया था? वापस केस हो जाएगा भाई। आगे बढ़ो। मैंने किसी पार्टी में ही नहीं जाना अब।'

नहीं बताए गए थे जोक्स

कुशा ने एक लंबे पोस्ट में लिखा है कि समय ने उनके बारे में घटिया जोक्स मारे इसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया था। साथ ही ये भी बताया है कि वह जसलीन रॉयल की बर्थडे पार्टी में गई थीं। वहां समय भी थे। जिसे गलती से समझ लिया गया कि उनकी दोस्ती हो गई है। वह लिखती हैं, 'हां, हम दोस्त थे। समय एक रोस्ट शो के पैनलिस्ट थे जिसे आशीष सोलंकी होस्ट कर रहे थे। कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी, कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया गया था, पहले से कोई जोक नहीं बताया गया था। सब कुछ भरोसे में हुआ। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या होने वाला है। जो जोक्स मुझ पर मारे गए वो भयानक थे। मैं आज भी इस बात पर कायम हूं कि उन्हें सेंसर किया जाना चाहिए था।

कुशा को करानी पड़ी थेरपी

कुशा आगे लिखती हैं। मैंने समय और आशीष दोनों को ब्लॉक किया। जो मजाक उड़ाया गया उसकी शर्मिंदगी से उबरने के लिए मुझे थेरपी करानी पड़ी और काफी समय लगा। मैं सच में चाहती हूं कि काश वो सब कभी ना हुआ होता। कोई रिकॉर्ड नहीं है कि मैंने उसका डाउनफॉल सेलिब्रेट किया। कई पब्लिकेशंस ने मुझसे संपर्क किया कि मैं उसके खिलाफ बोलूं लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैं समय की दोस्त नहीं हूं। मैं कभी लेटेंट पर नहीं जाऊंगी। हमने नॉर्मल रहने की कोशिश की और जो हुआ उससे आगे बढ़ने की भी। हमने फैसला लिया कि एक-दूसरे के बारे में इंटरनेट पर बात नहीं करेंगे।' कुशा ने गुस्सा में लिखा है कि वह समय से बात नहीं करती हैं ना पार्टी में की। महिलाओं को नीचा दिखाना बंद कीजिए।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।