'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंटरनेट यूजर्स ने कंगना का ही एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन खोज निकाला है। इस एड में कंगना के ड्रेसिंग सेंस पर अब कुनिका सदानंद ने मजेदार कमेंट किया है।

Kangana Ranaut kunickaa
कुनिका सदानंद ने उड़ाया कंगना रनौत का मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी अपना दम दिखा रही हैं। अपने करियर में कई हिट फिल्में देने वाली कंगना पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कंगना के साथ विवादों का भी गहरा नाता है। उनके साथ कई विवाद जुड़े हैं। कंगना ने हाल ही में कृति सेनन के एक राखी ऐड में उनके पहने गए कपड़ों पर कमेंट किया था। कृति सेनन पर कमेंट करने को लेकर कंगना चर्चा में हैं। कंगना के कमेंट के बाद उस विज्ञापन को हटा दिया गया है। ऐसे में अब इंटरनेट यूजर्स ने कंगना का ही एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन खोज निकाला है। इस एड में कंगना के ड्रेसिंग सेंस पर अब कुनिका सदानंद ने मजेदार कमेंट किया है।

जब कंगना ने किया था रक्षाबंधन विज्ञापन

दरअसल, कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन के विवादों के बीच इंटरनेट यूजर्स ने एक ज्वेलरी ब्रांड 'नक्षत्र' के लिए कंगना का एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन खोज निकाला। ब्रांड ने कुछ साल पहले यह पोस्टर शेयर किया था। इस विज्ञापन में कंगना रनौत ने ऑफ व्हाइट कलर का डीप नेकलाइन वाली स्ट्रैपलेस ड्रेस पहने हुए नजर आ रही थीं।

कंगरना रनौत

कुनिका ने उड़ाया कंगना का मजाक

कंगना का यह पुराना पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कई यूजर्स ने विज्ञापन में कंगना के लुक और कृति के कपड़ों पर उनके हालिया कमेंट्स को लेकर तुलना करना शुरू कर दिया। वहीं, बिग बॉस 19 फेम और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी अपना रिएक्शन दिया है। कुनिका ने वायरल एक्स पोस्ट को रीपोस्ट कर उस पर लिखा है, "मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी???" कई दूसरे यूजर्स ने भी कंगना पर निशाना साधा। एक यूजर ने कमेंट किया, 'उसका क्लीवेज 'कल्चरल शॉक' है, और मेरा क्लीवेज 'संस्कारी' क्लीवेज है।' एक और यूजर ने लिखा, 'वह उन चीजों की ओर भी इशारा कर रही हैं जिन्हें वह अश्लील और अपने धर्म व संस्कृति के लिए खतरा मानती हैं। कितना पाखंड है।'

यूट्यूब से डिलीट हुआ विज्ञापन

ज्वेलरी के एक विज्ञापन में कृति सेनन रक्षाबंधन मनाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये पहनावा पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने इसे यूट्यूब से हटा दिया।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकुनिका ने कंगना को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन