
एक्टर जिसकी डांट और प्यार में फर्क करना मुश्किल, कुणाल खेमू ने सुनाया यह मजेदार किस्सा
Kunal Khemmu: कुणाल खेमू ने बताया कि वो कनफ्यूज हो जाते हैं कि वह प्यार जता रहे हैं या फिर नाराज हो रहे हैं। हालांकि कुछ देर बातचीत के बाद वो समझ जाते हैं कि उनका एक्सप्रेशन क्या है।
कुणाल खेमू ने फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' में लीजेंडरी एक्टर पीयूष मिश्रा के साथ काम किया हुआ है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उपलब्ध है और इसमें कुणाल ने जमनाप्रसाद पांडे का रोल प्ले किया है, एक ऐसा शख्स जो एक भले काम के लिए अजब अनोखे तरीकों से पैसा बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में पीयूष मिश्रा के साथ काम करने का तजुर्बा कैसा रहा था, यह बताते हुए कुणाल खेमू ने बताया कि उनका प्यार और गुस्सा करने का तरीका लगभग एक ही जैसा है।
'समझ नहीं आता प्यार कर रहे हैं या..'
कुणाल खेमू ने बताया कि आपको समझ में नहीं आता है कि वो प्यार कर रहे हैं या डांट रहे हैं। इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंगल पापा' के लिए चर्चा में बने हुए कुणाल खेमू ने बताया, “मुझे लगता है वो बहुत प्यारे हैं। मुझे लगता है उनका एक एक्सप्रेशन है जिसकी वजह से वह बहुत चिड़चिड़ा सा लुक दे पाते हैं। वो आपसे बात करेंगे तो अपने उसे हाव-भाव में पूछेंगे, और वो प्यार भी ऐसे ही करते हैं। वो जब तारीफ करते हैं तो मैं पूछता हूं कि सर मुझे पता नहीं चल रहा है कि आप प्यार कर रहे हो कि डांट रहे हो। आप सच्ची बता दो।”
'उनसे बात करते वक्त ऐसा लगता है..'
कुणाल ने बताया, "फिर वो अपनी ही टोन में बोलेंगे कि क्या कैसी बात कर रहा है तू। आजा शाम को दारू पियेंगे। मैं बोलता हूं कि अच्छा ठीक है।" एक्टर ने कहा- उनसे बात करते वक्त आपको ऐसा लगता है कि जैसे गैंग्स ऑफ वासेपुर का नरेशन चल रहा हो। वो गाते इतना अच्छा हैं कि.. और उतना ही अच्छा लिखते भी हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'सिंगल पापा' को बेशुमार प्यार मिला। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे आदमी का रोल प्ले किया है जो तलाक के बाद सिंगल है और अब एक बच्चे को गोद लेना चाहता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




