कुनाल कामरा ने सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने से किया मना, कहा -मेंटल हॉस्पिटल जाना ज्यादा पसंद करूंगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा को बिग बॉस के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। कुनाल ने शो के लिए मना करते हुए कहा कि वो मेंटल हॉस्पिटल जाना ज्यादा पसंद करेंगे।

कुनाल कामरा ने सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने से किया मना, कहा -मेंटल हॉस्पिटल जाना ज्यादा पसंद करूंगा

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने की वजह से खबरों में बने हुए हैं। इस विवाद के बाद कुनाल को सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, स्टैंड-अप कॉमेडियन ने शो का हिस्सा बनने को लेकर एक और विवादित बयान दे दिया है जो खबरों में बना हुआ है। कुणाल कामरा बिग बॉस के कास्टिंग डायरेक्टर के साथ की बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस के कास्टिंग डायरेक्टर से मिले मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। मैसेज में कास्टिंग डायरेक्टर ने लिखा, "मैं बिग बॉस के इस सीजन के लिए कास्टिंग संभाल रहा हूं और आपका नाम किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आया है जो उन्हें दिलचस्प लग सकता है। मुझे पता है कि यह आपके रडार पर नहीं रहा होगा, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह आपके असली वाइब को दिखाने और बड़े पैमाने पर ऑडियंस का दिल जीतने का एक बेहतरीन मंच है। आप क्या सोचते हैं? क्या हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए?" कुनाल ने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से साफ मना करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर के इस मैसेज के जवाब में लिखा, 'मैं मेंटल हॉस्पिटल जाना ज्यादा पसंद करूंगा।' हालांकि इस स्क्रीनशॉट से ये साफ नहीं है कि कुनाल कामरा को बिग बॉस OTT 4 के लिए अप्रोच किया गया था या बिग बॉस 19 के लिए।

kunal kamra

बता दें, हाल में कुनाल कामरा ने अपने स्टैंड-अप एक्ट के दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहा था। उनकी इस टिप्पणी से शिंदे के समर्थक नाराज हो गए और उन्होंने स्टूडियो हैबिटेट में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल ने अपना एक्ट परफॉर्म किया था। बाद में कुनाल कामरा ने अपनी इस विवादित टिप्पणी पर माफी मांगने से भी मना कर दिया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकुनाल कामरा ने ठुकराया सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन में जाने का ऑफर