कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, मंदिर में हुईं रस्में
पिछले साल कुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने आज यानी 11 मार्च को अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई है। उनके शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें बधाई दे रहे हैं।वहीं, कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

साल 2025 में प्रयागराज में हुए महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर खबर है कि उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में हिंदु रीति-रिवाजों के साथ-साथ अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग कोर्ट मैरिज की है। परिवार के खिलाफ जाकर मोनालिसा ने फरमान संग शादी की है। सोशल मीडिया पर फरमान और मोनालिसा के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं।
मोनालिसा ने फरमान खान संग की कोर्ट मैरिज
मोनालिसा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मोनालिसा पति परमान के साथ कोर्ट में खड़ी हैं। कपल के हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट नजर आ रहा है। वीडियो में मोनालिसा लाल रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं, उनके पति फरमान सफेद शर्ट और सफेद धोती में नजर आ रहे हैं। कोर्ट मैरिज का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें मोनालिसा की मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है।
मुस्लिम पति संग मंदिर पहुंचीं मोनालिसा
वहीं, दूसरे वीडियो में मोनालिसा अपने पति संग एक मंदिर में नजर आ रही हैं। मोनालिसा अपने पति संग मंदिर में आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट मैरिज के साथ-साथ मंदिर में मोनालिसा ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है।
केरल में शादी करने को लेकर मोनालिसा बोलीं- केरल एक ऐसा राज्य है, जो धर्म और जाति से परे लोगों का समर्थन करता है। यहां कोई भी अपनी पसंद से शादी कर सकता है, और खुशहाल जीवन जी सकता है। इसलिए हम यहां आए हैं।
पीटीआई के मुताबिक, शादी नैनार मंदिर मे हुई, जिसमें केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सत्ताधारी माकपा के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन एवं राज्यसभा सांसद ए ए रहीम और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।
वायरल वीडियो देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने कोर्ट मैरिज वाले वीडियो पर लिखा- ग्रेट। असल जीवन में केरल स्टोरी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- रील से रियल होती केरल स्टोरी। बहुत सारे यूजर्स ने वायरल गर्ल को शादी की बधाई भी दी है। वहीं, मंदिर वाले वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- सब लोगों को लग रहा है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का धर्म परिवर्तन कर दिया है, लेकिन कुछ दिन बाद आप देखेंगे कि ठीक इसका उल्टा हो रहा होगा। एक यूजर ने लिखा- एक ने लिखा मुझे गर्व है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का धर्म बदलवाया। मैं खुश हूं इस चीज से। एक यूजर ने लिखा- उसे खुश रहने दीजिए। उनकी मर्जी है कि वो किससे शादी करती हैं।
मोनालिसा ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मोनालिसा आज अपने बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग रहने और उससे शादी करने के लिए सुरक्षा मांगी थी। मोनालिसा ने आरोप लगाया था कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती उसके होमटाउन वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
मोनालिसा उस वक्त वायरल हुई थीं जब यूपी के एक कंटेंट क्रिएटर ने प्रयागराज में कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मोनालिसा की खूबसूरत आंखें और दिलकश मुस्कान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


