
कुमार सानू ने एक्स वाइफ के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का केस, मुआवजे में मांगे 50 करोड़
कुमार सानू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते थे और अब भी रहते हैं। अब उन्होंने अपनी एक्स वाइफ रीता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।
सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्या के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। इसके अवाला उन्होंने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है और उन इंटरव्यूज को हटाने की भी डिमांड की है जिनमें रीता भट्टाचार्य ने कुमार सानू को लेकर कई दावे किए हैं।
क्या है मामला
याचिका के मुताबिक रीता ने कई एंटरटेनमेंट प्लैटफॉर्म जैसे विरल भयानी और फिल्म विंडो में कुमार सानू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रीता के साथ प्रेग्नेंसी के दौरान गलत बिहेव किया था।
50 करोड़ मुआवजा
ब्रांड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक 15 करोड़, कमर्शियल लॉस के लिए जिसमें प्रोफेशनल एंगेज्मेंट कैस, अपीयरेंस फीस कम होने और कुछ ऐड कॉन्ट्रैक्ट्स के रद्द होने के लिए हैं। 10 करोड़ प्रोफेशनल रेपुटेशन को खराब करने के लिए।15 करोड़ मेंटल स्ट्रेस और अपमान के लिए। वहीं कुछ कैम्पेन को रोकने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की है जिस हिसाब से टोटल 50 करोड़ का मुआवजा होता है।
रीता का दावा था कि कुमार सानू ने उन्हें भूखा रखा, किचन में बंद किया। यहां तक कि दूध और मेडिकल केयर भी नहीं दी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने कोर्ट प्रोसिजर जारी रखे थे।
याचिका में क्या बताया गया
मानहानि की याचिका में यह बताया गया है कि इन बयानों से कुमार सानू की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है और उन्हें मेंटल स्ट्रेस से भी गुजरना पड़ा। रीता और मीडिया पोर्टलर्स को लीगल नोटिस भेज दिया गया है। इन फेक आरोपों से सिंगर की सोशल मीडिया पर और उनके प्रोफेशनल सरकल में इमेज खराब हुई है। इससे उन्हें आर्थिक और रेपुटेशनल नुकसान हुआ है।
वैसे रीता ने इसके अलावा यह भी आरोप लगाए कि शादी के दौरान कुमार सानू के कई अफेयर थे।
सना रईस खान ने कुमार सानू की वकील
बता दें कि इस अर्जी को वकील सना रईस खान के जरिए याचिका दर्ज की है जो बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट भी रही हैं।
बता दें कि कुमार सानू और रीता का 2001 में तलाक हो गया था। दोनों का बेटा है जान कुमार सानू जो बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आए थे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




