कुमार सानू की एक्स वाइफ ने 50 करोड़ मानहानि केस पर कहा- अगर आप प्यार नहीं...
कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता ने उनके खिलाफ मानहानि केस पर अपना रिएक्शन दिया है। रीता ने कहा कि अगर कुमान सानू उन्हें प्यार नहीं कर सकते तो परेशान भी ना करें।

कुमार सानू ने कुछ दिनों पहले अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्या के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी इमेज खराब होने के लिए रीता से 50 करोड़ रुपये की मांग की थी। अब इस पर रीता का रिएक्शन आ गया है। रीता ने बताया कि इससे उन्हें काफी हर्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि सानू अगर उन्हें प्यार नहीं कर सकते तो उन्हें ऐसे परेशान ना करें।
क्या बोलीं रीता
रीता ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, मैं हैरान हूं। वह अपने 3 बच्चों की मां के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। जो पेपर उन्होंने मुझे भेजा है उसमें वह 50 करोड़ की मांग कर रहे हैं। पता नहीं क्या सानू को सपना आ रहा है कि मेरे पास इतना पैसा है। यह काफी बुरा है।
हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करूंगी
रीता ने आगे कहा, मैं उन्हें कोर्ट में मिलूंगी और हाथ जोड़कर उनसे रिक्वेस्ट करूंगी कि एक अच्छे इंसान और मेरे 3 बच्चों के अच्छे पिता बनें। अगर आप हमें प्यार नहीं कर सकते, कम से कम हमें डिस्टर्ब ना करें और हमें अब परेशान ना करें।
क्या है कुमार सानू की शिकायत
कुमार सानू ने अपनी शिकायत में यह दावा किया कि रीता ने जो वियल भयानी और फिल्म विंडो पर इंटरव्यूज में जो स्टेटमेंट्स दिए कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुमार सानू ने उनके साथ गलत बर्ताव किया, खाने को नहीं दिया और मेडिकल केयर नहीं दी, यह सब गलत है और इससे कुमार सानू की इमेज पर गलत असर पड़ा है।
उसमें यह भी बताया कि 2001 के तलाक अग्रीमेंट के दौरान साफ लिखा था कि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कभी कुछ आरोप नहीं लगाएंगे बाद में और रीता ने इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है।
बता दें कि कुमार सानू ने रीता से 1986 में शादी की थी, लेकिन शादी के 7 साल बाद दोनों अलग हो गए।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




