धुरंधर के 'शरारत' सॉन्ग की शूटिंग से पहले डरी हुई थीं क्रिस्टल डिसूजा, बोलीं- पहली बार था जब मैं...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Krystle DSouza: क्रिस्टल डिसूजा ने फराह खान के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें यह गाना कैसे ऑफर हुआ था और क्यों वह इस सॉन्ग की शूटिंग को लेकर डरी हुई थीं।

Krystle DSouza
धुरंधर के गाने शरारत में एक्ट करने वालीं क्रिस्टल डिसूजा ने बताया कि उन्हें शूट से सिर्फ 4 दिन पहले इस गाने के बारे में बताया गया था।

साल 2025 में आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। एक तरफ जहां इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया, वहीं दूसरी तरफ इसके गाने भी चार्टबस्टर हिट हो गए। फिल्म का गाना 'शरारत' तो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लोग इस पर रीलें बना रहे थे और यह बच्चों का भी फेवरिट हो गया था, जिसके चलते इसकी ट्रोलिंग भी हुई। फिल्म में इस आइटम नंबर पर परफॉर्म करने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने अब बताया है कि इस गाने की शूटिंग को लेकर वह काफी डरी हुई थीं।

"यह पहली बार था कि जब मैंने कोई..."

आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने इस सॉन्ग पर परफॉर्म किया था और हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें यह गाना कैसे मिला। क्रिस्टल डिसूजा ने कहा, “यह पहली बार था जब मैंने कोई आइटम सॉन्ग किया। ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे मुकेश (छाबड़ा) सर का कॉल आया तब मैं वहीं पर (अपने घर की बालकनी के पास) अपनी दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि हम 4 दिन में एक सॉन्ग शूट कर रहे हैं और एक लड़की को ऑलरेडी सिलेक्ट कर लिया है।”

मुकेश छाबड़ा ने कॉल करके क्या कहा?

क्रिस्टल ने बताया कि मुकेश छाबड़ा ने उनसे पूछा कि टीम जानना चाहती है कि क्या तुम यह सॉन्ग कर पाओगी? इस पर क्रिस्टल ने उनसे कहा कि ठीक हैं, मुझे थोड़ा सा वक्त चाहिए। यह कहकर उन्होंने कॉल डिसकनेक्ट कर दिया। जब क्रिस्टल ने अपनी दोस्तों से पूछा कि क्या उन्हें यह गाना करना चाहिए? तो सभी ने जोश में चीखकर हां में जवाब दिया। क्रिस्टल ने इस यूट्यूब वीडियो में फराह खान को बताया कि वह कोई ट्रेंड डांसर नहीं हैं और उन्होंने सिर्फ कुछ अवॉर्ड शोज में ही परफॉर्म किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी।

क्रिस्टल के दिमाग में थे सिर्फ 11 स्टेप्स

क्रिस्टल ने बताया, "उन्होंने मुझे प्रॉपर डिटेल्स भी नहीं दी थीं, उन्होंने बस कहा कि इसमें कई बड़े चेहरे नजर आएंगे और यह एक बहुत बड़ी फिल्म है। इसके बाद मैं रिहर्सल के लिए चली गई जहां विजय गांगुली सर मिले, और आदित्य धर सर भी वहां पर थे। उन्होंने हमें कुछ 11 स्टेप्स करने को दिए थे। उस वक्त हुक स्टेप्स फाइनल नहीं थे, इसलिए हमारे दिमाग में बस 11 स्टेप्स ही थे। और फिर मुझे सिलेक्ट कर लिया गया। मैं बहुत डरी हुई थी।" बता दें कि रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडशरारत सॉन्ग की शूटिंग से पहले डरी हुई थीं क्रिस्टल, बोलीं- पहली बार था जब मैं...