गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर टिप्पणियां करने वालों पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- 'मैं अपनी मामी...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कृष्णा अभिषेक ने पपराजी से कहा कि वे कभी भी गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर कमेंट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए।

krushna abhishek
कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और सुनीता के विवाद पर क्या कहा

कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद पर क्या कहा? दरअसल, सोमवार के दिन कृष्णा अभिषेक और किकु शारदा एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने पोज देते हुए पपराजी से कहा, ‘हमारा लाइव शो है तो हम लोग जा रहे हैं उदयपुर। मस्ती करने जा रहे हैं इसलिए मस्ती वाले सवाल करना, मामा से जुड़े सवाल मत करना। बाकी सब लोग मैंने देखा बहुत फुटेज ले रहे हैं हमारी घर की बात करके।'

कृष्णा अभिषेक ने कहा- वो हमारे मामा हैं

इसके बाद पपराजी ने कृष्णा अभिषेक से कहा कि घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए। इस पर कृष्णा अभिषेक बोले, 'हां! घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाकी लोग इतनी बात करें। वो हमारे मामा हैं। मैं तो कभी पर्सनली अपनी तरफ से कोई बात नहीं करूंगा। मैं अपनी मामी और अपने मामा से बहुत प्यार करता हूं। बाकी भगवान से प्रार्थना है कि सब ठीक हो जाए।’

गोविंदा से अनबन के बीच क्यों जयपुर पहुंचीं सुनीता? पैप्स को किया इग्नोर

आरती सिंह ने मामा-मामी के रिश्ते पर क्या कहा था?

कुछ दिन पहले आरती सिंह से भी गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद पर रिएक्ट करने को कहा गया था। आरती ने तब पपराजी से कहा था, ‘मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती। ये उनका मामला है, जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छा वाला ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं फैमिली मेंबर हूं।’

क्या है गोविंदा और सुनीता आहूजा का विवाद?

खबरों के मुताबिक, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, क्रूरता और साथ छोड़कर चले जाने का हवाला दिया था। हालांकि, 19 अगस्त 2026 को सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली। इसके बाद सुनीता ने राखी सावंत को बताया कि गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ली। लेकिन, गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता के दावों को खारिज कर दिया है।

गोविंदा को बदनाम करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, एक्टर ने दी चेतावनी

गोविंदा की कमबैक फिल्म

गोविंदा बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम ‘रूपा’ है। इस फिल्म में उनकी कथित गर्लफ्रेंउ रानी स्वर्णकार लीड एक्ट्रेस हैं। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।

गोविंदा के बेटे हॉरर-कॉमेडी से करने जा रहे डेब्यू, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर टिप्पणियां करने वालों पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले-