'उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं?', राजपाल केस में केआरके का दावा; लोन नहीं भरना चाहते एक्टर
राजपाल यादव की आज यानी 12 फरवरी को बेल की सुनवाई होनी है। इस बीच स्वघोषित फिल्म क्रिटीक केआरके ने दावा किया है कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। राजपाल यादव लोन चुकाना नहीं चाहते हैं।

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को 9 करोड़ का लोन न चुका पाने के मामले में खुद को सरेंडर किया था। वो 5 फरवरी से जेल में बंद हैं। आज राजपाल यादव की बेल को लेकर सुनवाई होनी है। राजपाल यादव के इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इंडस्ट्री की इस मदद के बीच फिल्म क्रिटीक और एक्टर केआरके ने दावा किया है कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है और वो खुद लोन चुकाना नहीं चाहते हैं।
केआरके ने सुबह 9 बजे के करीब के करीब अपने एक्स हैंडल पर लिखा- केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है। तो उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है? क्योंकि मेरी दोस्त ने अपने हिस्सा का 1.50 करोड़ लोग चुका दिया है। राजपाल ने बहुत से बॉलीवुड के लोगों से लोन लिया है और अभी तक वापस नहीं किया है। राजपाल कुछ महीनों पहले मेरे दोस्त का अपार्टमेंट खरीद रहे थे। उनके एक दोस्त के मुताबिक, राजपाल के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। मतलब है कि राजपाल खुद लोन नहीं भरना चाहते। उनके बड़े भाई भी यही कह रहे हैं।
केआरके के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- शायद वो प्रॉपर्टी राजपाल के नाम पर नहीं होंगी। अगर होतीं तो बैंक वो सीज कर लेती। एक ने लिखा- राजपाल ने जो किया वो तुम कभी कोशिश भी मत करना। कोई तुम्हारी मदद करने नहीं आएगा। एक ने लिखा- हम तो सुन रहे थे कि आप भी मदद कर रहे हो, ये क्या हो गया अचानक?
केआरके ने एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- 2024 में राजपाल की यूपी वाली प्रॉपर्टी बैंक ने 11 करोड़ का लोन न चुका पाने के लिए सील की थी। सेंट्रल बैंक ने खुलासा किया कि राजपाल यादव ने अपने होमटाउन शाहजहांपुर की एक प्रॉपर्टी पर मुंबई ब्रांच से लोन लिया था।
एक तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा- मैं राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देने के लिए कमिटेड हूं। तो मैंने भाभी से कहा कि किसी को 10 लाख रुपये का चेक लेने के लिए मेरे ऑफिस भेज दें। लेकिन वो दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी बेल पर निर्णय आने का इंतजार कर रही हैं। आशा है राजपाल भाई को बेल मिल जाएगी।
बता दें, केआरके पिछले दिनों खुद जेल में थे। कुछ दिन पहले ओशिवारा के रिहायशी इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसके आरोप केआरके पर लगा था। केआरके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद बांद्रा कोर्ट ने पहले उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा था। इसके बाद अब न्यायिक हिरासत में ट्रांसफर कर दिया गया था। 30 जनवरी को केआरके को बेल मिली थी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


