कृतिका कामरा ने देरी से शादी करने का बताया फायदा, बोलीं- आपको पता होता है कि कब...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

कृतिका कामरा और गौरव कपूर के रिलेशनशिप की खबर जानकर फैंस हैरान हो गए थे। दोनों ने हाल ही में शादी की है और अब कृतिका ने बताया कि देरी से शादी करने के फायदे क्या होते हैं।

कृतिका कामरा ने देरी से शादी करने का बताया फायदा, बोलीं- आपको पता होता है कि कब...

कृतिका कामरा ने कुछ दिनों पहले गौरव कपूर से शादी की है। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब कृतिका ने शादीशुदा होने पर कैसा फील होता है, इस पर अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा उन्होंने 37 की उम्र में शादी करने पर भी बात की।

37 की उम्र में शादी करने पर बोलीं कृतिका

कृतिका ने 37 की उम्र में शादी करने पर कहा, मेरी अभी शादी हुई है, लेकिन मेरे कई दोस्त की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी क्योंकि उन्हें वो प्रेशर फील हुआ, लेकिन मेरी लाइफ में वो प्रेशर नहीं है। इस मामले में मैं अपने पैरेंट्स को लेकर काफी खुशनसीब हूं जिन्होंने कभी मुझे कुछ भी करने से नहीं रोका है।

देरी से शादी करने के फायदे

शादी देरी से करने पर कृतिका ने कहा, मुझे अब तक एक जैसा ही लगता है। कभी-कभी मुझे खुद को याद दिलवाना पड़ता है कि मेरे पास अब पति है। बाकी वैसा ही लगता है। देरी से शादी करने पर यह है कि आप श्योर होते हो कि आपको कब करनी है और आप अपने हिसाब से करते हो। मेरे सारे फैसले इन्डिपेन्डेंट हैं। यही गौरव का केस है।

घर में शादी करने की बताई वजह

बता दें कि कई सेलेब्स जहां डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं या ग्रैंड वेडिंग करते हैं, लेकिन कृतिका ने मुंबई में घर में शादी की। वह बोलीं, हम दोनों ने कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और अपने घर छोड़कर आ गए थे। हमने मुंबई में नई लाइफ बनाई इसलिए हम मुंबई में ही शादी करना चाहते थे। हम डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहते थे। हम घर में करना चाहते थे। अच्छी बात यह है कि हमारे घर में इतना स्पेस है कि लोग भी आ पाए। यह भी बहुत बड़ी डील है शहर में।

गौरव कपूर के रोने पर हैरान थीं

शादी के दौरान गौरव कपूर रो गए थे तो इस पर कृतिका ने कहा, ‘मुझे भी उस पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे भी इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं अंदर तैयार हो रही थी और मुझे नहीं पता था बाहर क्या हो रहा है। मैंने देखा वो इमोशनल हो रहे हैं और सबकी आंखों में आंसू थे जब मैं रूम में आई। मुझे बस विश्वास ही नहीं हुआ।’

कृतिका ने कहा कि गौरव भी खुद समझ नहीं पाए थे कि वह इमोशनल क्यों हुए। वह लाइव शो करने वाले हैं। उन्होंने कई बड़े मोमेंट्स देखे हैं तो वह खुद भी हैरान हो गए कि इतना इमोशनल हो गए थे।

कृतिका का अपकमिंग शो

कृतिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब मटका किंग में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में उनके साथ विजय वर्मा, सई ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर भी हैं। मटका किंग अमेजन प्राइम में 17 अप्रैल से स्ट्रीम होगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।