कृतिका कामरा से गौरव कपूर ने की है दूसरी शादी, जानें पहली पत्नी के बारे में
कृतिका कामरा से गौरव कपूर ने पहली नहीं, दूसरी शादी की है। इससे पहले गौरव पंजाबी रीति-रिवाज से कीरत भट्टल से शादी की थी। आइए आपको कीरत भट्टल के बारे में बताते हैं।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर बॉलीवुड के नए कपल हैं। दोनों ने 11 मार्च के दिन रजिस्टर्ड मैरिज की है। आपने अब तक दोनों की शादी की तस्वीरें तो देख ली होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों की लव स्टोरी कब शुरू हुई थी? नहीं! आइए बताते हैं। कहा जा रहा है कि कृतिका और गौरव की मुलाकात वेब सीरीज ‘द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। काम करते-करते दोनों दोस्त बने और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
तलाकशुदा हैं गौरव
गौरव कपूर तलाकशुदा हैं। उनकी साल 2014 में मॉडल और एक्ट्रेस कीरत भट्टल से शादी हुई थी। पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करने के सात साल बाद दोनों ने चुपचाप तलाक ले लिया। बता दें, गौरव से पहले कृतिका, करण कुंद्रा के साथ पब्लिक रिलेशनशिप में थीं। उनका नाम जैकी भगनानी के साथ भी जुड़ चुका है।
कौन हैं कृतिका कामारा?
कृतिका कामरा ने अपने करियर की शुरुआत ‘कितनी मोहब्बत है’ और ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ जैसे शो से की थी। फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपना रास्ता ओटीटी और फिल्मों की तरफ मोड़ा। ‘तांडव’ (2021) से लेकर ‘बंबई मेरी जान’ (2023) और ‘भेड़’ (2023) तक, कई सारी फिल्मों और सीरीज में काम कर अपना नाम बनाया।
गौरव कपूर की जर्नी
गौरव कपूर लगभग दो दशकों से क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई है। वह ‘डरना मना है’ (2003),' ए वेडनेसडे' (2008) और ‘बैड लक गोविंद’ (2009) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
‘द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली’ के बारे में
‘द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली’ जियोहॉटस्टार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कृतिका कामरा के साथ श्रेया धनवंतरी, शीबा चड्ढा, फरीदा जलाल और पूरब कोहली लीड रोल में हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। क्रिटिक्स ने भी इसे मिले-जुले रिव्यूज दिए हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


