कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन के लिए हुई ट्रोल, यूजर्स बोले-इतने छोटे कपड़ों में फेस्टिव डे क्यों?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कृति सेनन अपने राखी विज्ञापन के लिए ट्रोल हो रही हैं।इस विज्ञापन में एक्ट्रेस ने जो कपड़े पहने हैं उन्हें कुछ यूजर्स ने फेस्टिव डे के हिसाब से रिवीलिंग बताया है। वहीं कुछ ने पालतू डॉग को राखी बांधने को लेकर भी सवाल किया है।

kriti sanon trolled for her rakshabandhan ad
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन के लिए हुई ट्रोल

कृति सेनन अपने नए विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस का एक नया विज्ञापन आया है जिसमें उन्हें राखी बांधते हुए दिखाया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने जो कपड़े पहने हैं और अपने पालतू डॉग को राखी बांधने के लिए एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने लहंगा और चोली पहना है। यूजर्स के मुताबिक बहनों को ऐसे रिवीलिंग कपड़े पहनकर राखी नहीं बांधनी चाहिए या परिवार के सामने नहीं आना चाहिए। एक यूजर ने कृति के आउटफिट की तुलना ब्रा से कर दी है।

कृति सेनन अपने राखी विज्ञापन के लिए हुईं ट्रोल

कृति हाल में एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन में नजर आई हैं। इस विज्ञापन में एक्ट्रेस का किरदार अपने छोटे भाई को राखी बांधता नजर आता है। इसी बीच उनका पेट डॉग वहां आता है और कृति अपने डॉग को पहले राखी बांधती है। इस दौरान एक्ट्रेस वाइट कलर के लहंगा-चोली में नजर आती है।इस लुक को एक्ट्रेस ने कम मेकअप और ज्वेलरी के साथ पूरा किया है। अब सोशल मीडिया पर कृति को उनके आउटफिट के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

कृति सेनन के इस विज्ञापन पर यूजर्स का रिएक्शन

इस विज्ञापन में कृति के आउटफिट के लिए एक यूजर ने लिखा, 'मैंने अभी तक ऐसी कोई औरत नहीं देखी जो अपने भाई को ब्रा पहनकर राखी बांध रही है। कौन सी बहन राखी सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के सामने ऐसी ड्रेस पहनती है जिसमें क्लीवेज नजर आ रही है।' यूजर ने आगे ज्वेलरी ब्रांड को भी ट्रोल किया। इस कमेंट पर कृति के फैन ने भी रिएक्शन दिया है। कृति लवर नाम के एक यूजर ने लिखा 'ये कोई ब्रा नहीं है इडियट, इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए ये फालतू की ट्रोलिंग बंद करो।' एक और यूजर ने लिखा 'क्या आपने कभी किसी बहन को जरूरत से छोटे कपड़े पहन कर अपने भाई को राखी बांधते देखा है? वो भी जब तिलक तिलक तक नहीं लगाया गया हो।' एक और यूजर ने लिखा कि तो बिंदी लगाई है और न भाई को तिलक, एक और यूजर ने लिखा,' ये राखी है लेकिन राखी सावंत नहीं, एक यूजर ने लिखा, वहीं एक यूजर ने कृति का बचाव किया है। यूजर ने लिखा कि ये सब दिमाग की उपज है जो कपड़ों की वजह से इतना ट्रोल कर रहे हैं।

कृति की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म कॉकटेल 2 में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस की परफॉरमेंस को पसंद किया गया। अब एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन के लिए हुई ट्रोल, यूजर्स बोले-इतने छोटे कपड़े…