
कृति सैनन ने थामी फूलों की चादर, सिंदूर रस्म का भी रहीं हिस्सा, नुपुर ने पोस्ट की हिंदू शादी की तस्वीरें
कृति सैनन की बहन नुपुर और स्टेबिन बेन की हिंदू रीति रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें आ गई हैं। कपल ने खुद एक कोलैब पोस्ट में इन तस्वीरों को साझा किया है जिनमें कृति भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन ने अपने पति स्टेबिन बेन के साथ एक कोलैब पोस्ट की है। एक्ट्रेस नुपुर ने इस पोस्ट में अपनी हिंदू रीति-रिवाजों से स्टेबिन के साथ हुई शादी की पहली तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस और सिंगर स्टेबिन की यह शादी उदयपुर में हुई थी जिसकी तस्वीरें कपल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में शादी की रस्में और कपल को रीति-रिवाज करते देखा जा सकता है।
कृति सैनन ने पकड़ी फूलों की चादर
तस्वीरों में नुपुर और स्टेबिन को फेरों और जयमाला के दौरान मुस्कुराते देखा जा सकता है। एक फोटो में स्टेबिन नुपुर के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में कृति सैनन को अपनी बहन नुपुर के पीछे खड़े देखा जा सकता है, जब स्टेबिन अपनी पत्नी को सिंदूर लगा रहे हैं। एक फोटो में कृति सैनन को उनके भाइयों के साथ फूलों की चादर थामे देखा जा सकता है जब नुपुर चांदनी के नीचे चलकर स्टेज तक आ रही हैं।
कपल ने कैप्शन में लिखी दिल की बात
आखिरी तस्वीर में परिवार के सदस्यों को कपल को आशीर्वाद देते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, "तू मेरे कल का सुकून, और आज का शुकर।" तस्वीरों पर सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कृति सैनन ने जहां तस्वीर पर हर्ट इमोजी बनाई हैं वहीं दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और अन्य सेलेब्रिटीज ने इमोजी बनाकर कमेंट सेक्शन में अपने इमोशन्स जाहिर किए हैं।
शादी का हिस्सा रहे ढेरों सेलेब्रिटीज
बता दें कि नुपुर और स्टेबिन की शादी के फंक्शन्स में उदयपुर में तीन दिनों तक चले। इनमें मेहंदी, संगीत और हल्दी समेत अन्य रीति रिवाज शामिल थे। क्योंकि स्टेबिन क्रिश्चन हैं और नुपुर हिंदू, तो पहले दोनों ने ईसाई रीति रिवाज से शादी की और फिर रविवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। शादी में दिनेश विजान, राघव शर्मा, वरुण शर्मा, मौनी रॉय, रोहित धवन, दिशा पाटनी, मनीष मल्होत्रा, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और अन्य तमाम सेलेब्रिटीज शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




