Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkriti sanon sister nupur got Christian wedding with stebin ben, pics goes viral see here
कृति सेनन की बहन नूपुर ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से स्टेबिन बेन से की शादी, दिशा-मौनी ने शेयर की फोटो

कृति सेनन की बहन नूपुर ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से स्टेबिन बेन से की शादी, दिशा-मौनी ने शेयर की फोटो

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। आज दोनों हिंदू तरीके से शादी के बंधन में बंधेंगे।

Jan 11, 2026 11:30 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन शादी के बंधन में बंध गईं हैं। नुपुर ने शनिवार को सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक्ट्रेस को वफद गाउन में स्टेबिन के साथ देखा जा सकता है। उदयपुर में हुई इस सेरेमनी में दोनों के परिवार, खास दोस्त ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय भी जश्न का हिस्सा बने। दोनों ने गाउन स्टाइल ड्रेस कैरी की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नूपुर और स्टेबिन की हुई शादी

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर तक नूपुर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। शाम को एक कॉकटेल पार्टी रखी गई थी जिसमें खास मेहमान शामिल हुए थे। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से वरुण शर्मा, दिशा पाटनी और मौनी रॉय ही नजर आई। इसके अलावा कृति सेनन के कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं बहन कृति ने नूपुर की शादी में खूब नाच-गाना किया। एक्ट्रेस ने संगीत सेरेमनी पर बहन और जीजा स्टेबिन के लिए डांस परफॉरमेंस दी थी। नुपुर के पेरेंट्स ने भी बेटी के लिए परफॉर्म किया। सोशल मीडिया पर मेहंदी और संगीत से जुड़े तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:नदीम मैं आपसे प्यार करती हूं…माही ने सलमान के दोस्त को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
ये भी पढ़ें:सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद की स्थिति याद कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती
disha mouni


हिंदू रीतिरिवाज से दोबारा होगी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रविवार को नुपुर और स्टेबिन उदयपुर में ही हिंदू रीतिरिवाज से दोबारा शादी करेंगे। दोनों अग्नि के सामने फेरे लेंगे। नुपुर एक बार फिर दुल्हन बनेंगी। उदयपुर में शादी की सभी रस्में पूरी की जा रही हैं।

सालों का प्यार शादी में बदला

बता दें, नुपुर और स्टेबिन पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कई पारिवारिक मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। हाल में स्टेबिन ने नूपुर को शादी के लिए प्रपोज किया था। कपल ने तस्वीरें और वीडियोज शेयर भी किए थे। अब दोनों शादीशुदा कपल बन गए हैं। फैंस शादी की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।