Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKriti Sanon Share 2025 Photos And Video With Boyfriend Kabir Bahia Goes Viral
कृति सेनन ने दिखाई 2025 की खूबसूरत झलक, बॉयफ्रेंड संग तस्वीर ने खींचा फैंस का ध्यान

कृति सेनन ने दिखाई 2025 की खूबसूरत झलक, बॉयफ्रेंड संग तस्वीर ने खींचा फैंस का ध्यान

संक्षेप:

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की हैं। कृति की ये सारी तस्वीरें और उनके वीडियो साल 2025 की हैं। इस पोस्ट में कृति के काम से लेकर उनके फोटोशूट तक की झलकियां देखने को मिल रही है।

Jan 01, 2026 11:59 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कल साल का आखिरी दिन था। ऐसे में हर किसी ने साल 2025 को कई खूबसूरत यादों के साथ अलविदा कहा और साल 2026 का पूरे जोश के साथ स्वागत किया। स्टार्स ने भी नए साल पर जमकर धूम मचाया। साथ ही अपने फैंस को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने कई सारी फोटोज और वीडियो शेयर करके साल 2025 की झलक फैंस को दिखाई। कृति की शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो ने सबका ध्यान खींच लिया है। आइए देखते हैं क्या है उस तस्वीर में...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृति ने दिखाई साल 2025 की झलक

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की हैं। कृति की ये सारी तस्वीरें और उनके वीडियो साल 2025 की हैं। इस पोस्ट में कृति के काम से लेकर उनके फोटोशूट तक की झलकियां देखने को मिल रही है। पहली तस्वीर में पूरे साल का कोलाज था और दूसरी में तस्वीर में कृति की आधी की तस्वीर है उस पर लिखा है 'इट्स ओवर और हां ये बहुत अच्छा था'। वहीं, इन तस्वीरों में कृति सेनन का वर्कआउट वीडियो और क्यूट डॉग की तस्वीर भी शामिल है। लेकिन एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसने सबका ध्यान खींचा। कृति की ये तस्वीर उनकी शेडो फोटो है। इसमें कृति के साथ कोई शख्स नजर आ रहा हैं, जिसे कृति के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया कहा जा रहा है। इस फोटो की हर जगह चर्चा हो रही है।

एक्ट्रेस ने लिखा खास कैप्शन

कृति ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'और यह 2025 को अलविदा। इस साल ने मुझे सिखाया कि ग्रोथ शोर-शराबे वाली नहीं होती, यह शांत, लगातार और बहुत पर्सनल होती है। मैंने ऐसी कहानियों को जिया, जिन्होंने मुझे चुनौती दी, जब मुझे सांस लेने की जरूरत थी तो मैंने ब्रेक लिया और सीखा कि आराम उतना ही जरूरी है जितनी कि मजबूती। अराजकता और शांति के बीच, मुझे उन सबको, प्यार और उन लोगों के लिए शुक्रगुजार महसूस हुआ जो घर जैसे लगते हैं। इस चैप्टर को ज्यादा नरमी, मजबूती और इरादे के साथ खत्म कर रही हूं... इन सबको विश्वास और पूरे दिल से आगे ले जा रही हूं।' कृति के इस पोस्ट को अब तक लाखों फैंस ने लाइक किया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।