Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKriti Sanon Pens Emotional Note For Sister Nupur Sanon And Brother In Law Stebin Ben And Share Unseen Wedding Photo
नूपुर की विदाई के बाद इमोशनल हुईं कृति सेनन, जीजा स्टेबिन को बनाया 'भाई', शेयर की अनसीन तस्वीरें

नूपुर की विदाई के बाद इमोशनल हुईं कृति सेनन, जीजा स्टेबिन को बनाया 'भाई', शेयर की अनसीन तस्वीरें

संक्षेप:

नूपुर और स्टेबिन ने हिंदू-क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। उदयपुर में शादी के बाद कपल ने मंगलवार को मुंबई में अपने दोस्तों और मशहूर हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी।

Jan 15, 2026 10:20 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने 11 जनवरी, 2026 को सिंगर स्टेबिन बेन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। नूपुर ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की है, जिसमें उनकी फैमिली के अलावा बॉलीवुड के भी कुछ सितारों ने शिरकत की। नूपुर और स्टेबिन ने हिंदू-क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। उदयपुर में शादी के बाद कपल ने मंगलवार को मुंबई में अपने दोस्तों और मशहूर हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी। वहीं, अब बहन कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कृति ने बहन के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है, जिस पर नूपुर और स्टेबिन ने रिएक्ट भी किया है।

बहन को याद कर इमोशनल हुईं कृति

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन नूपुर और स्टेबिन बेन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में न्यूल कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ कृति ने एक इमोशनल नोट लिखा है, 'जो मैं महसूस कर रही हूं, उसे बताने के लिए शब्द कभी काफी नहीं होंगे... अभी भी यकीन नहीं हो रहा... मेरी छोटी बहन की शादी हो गई! जब मैं 5 साल की थी तब तुम्हें पहली बार गोद में लेने से लेकर अब तुम्हारी चादर पकड़ने और तुम्हें अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन के रूप में देखने तक, मेरा दिल तुम्हारे के लिए खुश, प्यार से भरा है। तुम्हें इतना खुश, प्यार में और अपनी ज़िंदगी का अगला और सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करते हुए देखकर मेरा दिल भर आया है, उस सबसे अच्छे लाइफ पार्टनर के साथ जिसकी हम तुम्हारे लिए कामना कर सकते थे।'

मुझे जिंदगी भर के लिए एक भाई और एक दोस्त मिला है

कृति ने आगे लिखा, 'स्टेबिन तुम 5 साल से ज्यादा समय से हमारे परिवार का हिस्सा हो और हर गुजरते साल के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है.. मैं तुमसे प्यार करती हूं स्टेबू और मुझे पता है कि मुझे जिंदगी भर के लिए एक भाई और एक दोस्त मिला है, जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। तुम दोनों को शादी करते और कसमें खाते देखना मेरी जिंदगी के सबसे इमोशनल और खूबसूरत पलों में से एक था! कितनी प्यारी यादें । तुम दोनों को जिंदगी भर की खुशी और प्यार की शुभकामनाएं। वह मेरी जान है और मुझे पता है कि वह तुम्हारी भी है.. जिंदगी भर के लिए! मैं सच में उसे कभी "दूर नहीं कर रही", तो सानोन परिवार में तुम्हारा स्वागत है। P.S. @nupursanon भले ही मुझे पता है कि तुम 20 मिनट की दूरी पर रहोगी और घर आती रहोगी, लेकिन तुम्हारे बिना घर सच में खाली लगता है, पर मुझे खुशी है कि अब तुम 2 घरों में खुशियां बांटोगी.. उफ.. लव यूं टू बोथ द मून एंड बैक!' कृति सेनन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। वहीं, खुद नूपुर ने भी अपनी बहन के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;