पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कृति सेनन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें आखिर क्या है मामला?

लाइव हिन्दुस्तान
share

 कृति ने 'पर्सनैलिटी राइट्स' को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने अपने नाम, चेहरे, आवाज  का गलत तरीके से यूज करने को रोकने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

Kriti Sanon
कृति सेनन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त अपने 'पर्सनैलिटी राइट्स' (व्यक्तित्व अधिकारों) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब कृति दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं। कृति ने 'पर्सनैलिटी राइट्स' को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने अपने नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों का गलत तरीके से यूज करने को रोकने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दरअसल, शुक्रवार को इस मामले में हाई कोर्ट की ओर से सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने उनके वकील से कहा कि वे ऐसे अधिकारों के दायरे से जुड़े फैसलों का विस्तृत संकलन और रिसर्च पेश करें। साथ ही, यह भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या हाई कोर्ट का 'इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डिवीजन' (IP डिवीजन) इन विवादों की सुनवाई करने के लिए अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं। मशहूर हस्तियों द्वारा 'पर्सनैलिटी राइट्स' को लेकर दायर की जा रही याचिकाओं में हो रही बढ़ोतरी के बीच, अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स करने होंगे पेश

'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कृति सेनन की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद से कहा है कि वे 'पर्सनैलिटी राइट्स' से जुड़े न्यायिक फैसलों और रिसर्च को भी तैयार करें। साथ ही वकील ने ये भी बताया कि वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स उसी दिन दाखिल कर देंगे। वकील ने बताया कि कृति के मामले में कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को लेकर कोई समस्या नहीं है। कृति सेनन के पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद ही कोर्ट इस मामले पर कोई आदेश देने पर विचार करेगा।

कृति से पहले ये स्टार्स जा चुके हैं कोर्ट

कृति सेनन से पहले इसी मामले यानी पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कोर्ट जाने वालों में कंगना रनौत,अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, तब्बू, विजय देवरकोंडा, क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह, कांग्रेस नेता शशि थरूर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

क्या है ये पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा

बता दें कि पर्सनैलिटी राइट्स का मुद्दा तब सामने आया है जब एआई और डीपफेक वीडियो सामने आने शुरू हुए हैं। एआई और डीपफेक के जरिए स्टार्स के फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाते है। कई बार ये वीडियो काफी अश्लील होते हैं। एआई और डीपफेक के गलत इस्तेमाल का शिकार आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स हो चुके हैं, जिसकी वजह से स्टार्स ने ये बड़ा कदम उठाया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कृति सेनन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा