कॉकटेल 2 में दीपिका पादुकोण से कम्पैरिजन पर कृति सेनन बोलीं- मैं क्यों वैसा किरदार…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कृति सेनन के कॉकटेल 2 के किरदार की बार-बार दीपिका पादुकोण के कॉकटेल वाले किरदार से कम्पैरिजन हो रहा है। अब कृति ने फाइनली इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

कृति सेनन और दीपिका पादुकोण

कृति सेनन की कॉकटेल 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। यह साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है। फिल्म में जो कृति का किरदार है उसका पहले पार्ट से दीपिका पादुकोण के वेरॉनिका के किरदार से काफी कम्पैरिजन किया जा रहा है। इस पर अब कृति ने अपनी बात रखी है।

अगर दोनों किरदार एक होते तो मैं क्यों करती

फिल्मफेयर से बात करते हुए कृति ने कहा, ‘क्या मैं यह एक्सपेक्ट कर रही थी? हां बिल्कुल...ऐसा होना ही था क्योंकि मैं एक ऐसी फिल्म में काम कर रही थी वो एक फ्रेंचाइजी का हिस्सा है जो पहले आ चुकी है। ये दोनों जो किरदार थे वो कुछ हद तक एक जैसे थे। लेकिन अली और वेरॉनिका दोनों अलग हैं। मैं क्यों वैसा किरदार निभाऊंगी जो दीपिका पहले कर चुकी हैं। इसमें कोई सेंस नहीं था। यही कॉकटेल 2 में फ्रेश बात है। इसकी पूरी अलग स्टोरी है और अलग किरदार। अली की अपनी अलग पर्सनैलिटी है। वो वेरॉनिका से बिल्कुल अलग है।’

मुझे कम्पैरिजन से फर्क नहीं पड़ता

कृति ने कहा कि उन्हें इससे ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता है क्योंकि वह सिक्योर हैं। वह बोलीं, ‘अगर आप खुद में सिक्योर हैं तो फिर फर्क नहीं पड़ता है। ये सब सिर्फ ट्रैक्शन रिलेटेड बातें हैं जो लोग अक्सर करते हैं दूसरों को इनसिक्योर फील करवाने के लिए। सब लोग टेबल पर कुछ अलग लेकर आते हैं। जिस रेस को मैं सीरियसली लेती हूं वो ये कि मुझे उससे बेहतर करना है जो पहले कर चुकी हूं। मैं बस ग्रो करना चाहती हूं ताकि नेक्स्ट जब मैं परफॉर्म करूं तो सब बोलें कि ओह ये बेस्ट है या ये पहले से बेहतर है।’

वैसे कृति के किरदार को भले ही कुछ लोग नेगेटिव बोल रहे हैं, लेकिन साथ ही तारीफ कर रहे हैं कि कृति ने जिस तरह नेगेटिव किरदार को परफेक्ट किया है ऐसा लग रहा है कोई और कर ही नहीं सकता था।

कॉकटेल 2 का कलेक्शन

कॉकटेल 2 की बात करें तो इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने भारत में नेट 66.15 करोड़ की कमाई कर ली है।

बता दें कि कृति पिछले कुछ समय से अपने किरदारों को लेकर काफी एक्सपैरिमेंट कर रही हैं। लास्ट वह तेरे इश्क में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें कृति की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। वहीं इससे पहले वह दो पत्ती में नजर आई थीं जिसमें उनका डबल रोल था। फिल्म में कृति के साथ काजोल लीड रोल में थीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकॉकटेल 2 में दीपिका पादुकोण से कम्पैरिजन पर कृति सेनन बोलीं- मैं क्यों वैसा…