Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKriti Sanon dances On Sister Nupur Sanon and Stebin Ben Haldi Celebrations on Bhojpuri song lollipop lagelu
बहन नूपुर के संगीत में कृति सेनन ने विदेशी जीजा संग किया डांस, 'लॉलीपॉप लागेलू' पर यूं लगाए ठुमके

बहन नूपुर के संगीत में कृति सेनन ने विदेशी जीजा संग किया डांस, 'लॉलीपॉप लागेलू' पर यूं लगाए ठुमके

संक्षेप:

कृति की बहन नूपुर की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो चुकी है। नूपुर की हल्दी से लेकर संगीत के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। कृति का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति अपनी बहन नूपुर की शादी में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

Jan 10, 2026 12:20 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कृति के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। कृति की बहन नूपुर की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो चुकी है। नूपुर की हल्दी से लेकर संगीत के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। कृति का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति अपनी बहन नूपुर की शादी में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। कृति के साथ उनकी बहन नूपुर और दूल्हे राजा स्टेबिन बेन भी डांस फ्लोर पर झूमते दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ढोल की थाप पर झूमते दिखे विदेशी दूल्हे राजा

सामने आए वीडियो में हल्दी सेरेमनी का सबसे खास पल देखा जा सकता है, जिसमें कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन का जोरदार डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीनों ढोल की थाप पर खूब जोश से नाचते दिख रहे हैं, और साफ तौर पर सेलिब्रेशन के हर पल का मजा ले रहे हैं। कृति ने अपनी बहन के साथ झूमती दिख रही हैं, वहीं स्टेबिन भी उतने ही जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है।

भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके

संगीत के फंक्शन में भी कृति अपने दोस्तों के साथ डांस करती दिख रही हैं। संगीत में दूल्हा-दुल्हन भी साथ में रोमांटिक डांस कर रहे हैं। यही नहीं, कृति को बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी गानों तक पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। कृति ने भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर डांस किया ।

11 जनवरी को होगी शादी

बता दें कि नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी कल यानी 11 जनवरी को होगी। इस शादी को प्राइवेट रखा गया है। शादी में बॉलीवुड से कम ही लोगों को न्योता दिया गया है, और परिवार व करीबी लोगों के बीच ही शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन की भी तैयारी है, जो मुंबई में रखा जाएगा। फिलहाल अभी तक रिसेप्शन की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।