कल्चर दिल में है, नेकलाइन में नहीं; कृति सेनन ने कंगना रनौत दिया जवाब, बोलीं- कब तक औरतों को…

लाइव हिन्दुस्तान
share

रक्षाबंधन ऐड में अपने कपड़ों के लिए ट्रोल हुई कृति सेनन ने दिया करार जवाब। कंगना रनौत ने भी एक्ट्रेस के कपड़ों पर की थी टिप्पणी। अब कृति ने कहा कि कल्चर उनके दिल में अहि गले की लाइन में नहीं।

kriti sanon beffting reply to kangana ranaut
कृति सेनन ने कंगना रनौत दिया जवाब

कृति सेनन अपने रक्षाबंधन ऐड के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थीं। कुछ यूजर्स के साथ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उनके आउटफिट को लेकर टिप्पणी की थी। अब एक्ट्रेस ने इस ट्रोलिंग पर अपना जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कल्चर उनके दिल में है, नेकलाइन में नहीं। इसके अलावा कृति ने भी कहा है कि दूसरे लोगों को ये बोलना बंद कर देना चाहिए कि एक औरत को क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं।

कृति ने दिया करार जवाब

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘त्योहारों का असली मजा आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि ट्रेडिशन के लिए आपकी भावनाओं और उनके महत्व में होती है। रक्षाबंधन रक्षा का एक बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते आए हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की रक्षा ठीक वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की हेल्थ, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी है! आखिर, वो भी तो परिवार का हिस्सा हैं।

कृति के दिल में है कल्चर

कृति ने आगे लिखा, 'हम कब महिलाओं को ये बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन में समय के साथ बदलाव आया है,लेकिन आज भी किसी महिला के अपने कल्चर के प्रति सम्मान को उनके कपड़ों से आंका जाता है। कल्चर और ट्रेडिशन उनके दिल में है, कपड़ों के गले के डिज़ाइन में नहीं।’

kriti sanon post

कंगना ने कृति के कपड़ों पर की थी टिप्पणी

बता दें, हाल में कृति का एक ऐड आया था जिसमें वो लहंगा-चोली पहन कर अपने राखी बांधती हैं। इस ऐड में एक्ट्रेस को उनके आउटफिट के लिए ट्रोल किया। यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि ऐसे कपड़ों में कोई कैसे रक्षाबंधन सेलिब्रेट कर सकता है या कैसे फैमिली के सामने आया जा सकता है। यहां तक की कंगना रनौत ने भी बिना नाम लिए रक्षाबंधन की इस ऐड में कृति के कपड़ो को लेकर टिप्पणी की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘इस समय महिलाओं के पास कपड़ों के बहुत से आप्शन हैं। अलमारी तरह-तरह के कपड़ों से भरी हुई है। कॉकटेल ड्रेसेज से लेकर लहंगा चोली, जींस,साड़ियां, बिकिनी से लेकर सलवार कमीज तक। इन सभी ऑप्शन के बाद आप अपने भाई को बिकिनी, अंडरगारमेंट्स में क्यों राखी बांधेगी? आपके सारे स्टाइलिंग ऑप्शन कहां हैं? ऐड क्रीपी लग रहा है।'

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकंगना रनौत को कृति सेनन ने दिया करारा जवाब, बोलीं- कल्चर दिल में है