Box Office: चौथे दिन भी बढ़ी कमाई, कृष्णावतारम छुएगी यह आंकड़ा, चला माउथ पब्लिसिटी का जादू!
Krishnavataram Part 1 Box Office Day 4: फिल्म कृष्णावतारम की कमाई का ग्राफ लगातार चौथे दिन भी ऊपर जाती नजर आई। जानिए फिल्म की अभी तक की कुल कमाई, बजट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े।

Krishnavataram Part 1 Box Office Collection: हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1 - हृदयम' बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है। रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ एक बार फिर उछला और आंकड़ा 4 करोड़ के पार चला गया। IMDb पर 7.5 रेटिंग वाली इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी फीकी रही थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार ऊपर ही गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शनिवर का फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 19 लाख रुपये रहा। तीसरे दिन की कमाई की तुलना में यह नंबर लगभग डबल है।
बॉक्स ऑफिस कैसा रहा कमाई का गणित
| दिन | फिल्म की कमाई (ग्रॉस) |
|---|---|
| पहला दिन (गुरुवार) | 50 लाख रुपए |
| दूसरा दिन (शुक्रवार) | 1.38 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन (शनिवार) | 2.70 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन (रविवार) | 4.19 करोड़ रुपये |
| कुल कमाई | 8.77 करोड़ रुपये |
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई
फिल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक की ग्रॉस कमाई के आंकड़े सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में साझा किए हैं। रिपोर्ट में मुताबिक फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 8 करोड़ 77 लाख रुपये हो चुकी है। रिलीज के बाद से लेकर रविवार तक हर रोज मेकर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स ने मूवी के लिए स्क्रीन अलॉकेशन बढ़ाया है। पहले दिन जहां फिल्म सिर्फ 510 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, वहीं हर रोज गुजरते दिन के साथ मेकर्स ने महसूस किया कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करके लोगों तक पहुंचाया जाए। रविवार को फिल्म तकरीबन 2000 स्क्रीन्स पर रन की गई। लेकिन देखना होगा कि क्या यह मंडे टेस्ट पास कर पाएगी।
फिल्म की स्टार कास्ट, बजट और कमाई
फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म व्यास द्वारा लिखित हिंदू ग्रंथ ब्रह्म वैवर्त पुराण पर आधारित है, जिसमें भगवान कृष्ण के राधा से वियोग के बाद और उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके जीवन की घटनाओं का वर्णन है। फिल्म में कृष्ण के जीवन को सत्यभामा के नजरिए से दिखाया गया है। शुरुआत में तीनों भाषाओं में इस फिल्म का टाइटल श्री राधा रामनम रखा गया था, लेकिन बाद में इसे कृष्णावतारम भाग 1: हृदय (हृदयम्) शीर्षक से सभी भाषाओं में रिलीज किया गया। तकरीबन 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म में जमकर VFX का इस्तेमाल किया गया है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


