Krishnavataram Day 3: कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, एक झटके में 95.7% बढ़ गई कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Krishnavataram Part 1 Hridayam: फिल्म कृष्णावतारम पार्ट-1 हृदयम की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। फिल्म को इतना क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है कि शनिवार को कमाई का ग्राफ 95% ऊपर चला गया।

Krishnavataram Day 3: कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, एक झटके में 95.7% बढ़ गई कमाई

Krishnavataram Part 1 Hridayam Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1 - हृदयम' की कमाई का ग्राफ लगातार तीसरे दिन ऊपर चढ़ता नजर आया। फिल्म की शुरुआत भले ही फीकी रही, लेकिन VFX से लबरेज यह फिल्म अब बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। रविवार को भी इसकी कमाई का मीटर ऊपर जाने की संभावना है। हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कमाई में शनिवार को 95.7% की ग्रोथ देखने को मिली। इसी के साथ इस फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 3 करोड़ 82 लाख रुपये हो चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 57 लाख रुपये हो चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन की कमाई

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज डेट (गुरुवार) को 42 लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार को कमाई का ग्राफ और ऊपर गया और 'कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम' का डे3 कलेक्शन 2 करोड़ 25 लाख रुपये रहा। दिलचस्प बात यह भी है कि हर बढ़ते दिन के बाद सिनेमाघरों में इस फिल्म के शोज बढ़ाए गए हैं। यानि थिएटर मालिक यह बात समझ रहे हैं कि कॉम्पटिशन की कमी और अपने कॉन्टेंट के चलते इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हर दिन बढ़ाए गए हैं कृष्णावतारम के शोज

पहले दिन जहां 'कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम' के सिर्फ 510 शोज देशभर में रखे गए थे, वहीं दूसरे दिन ये शोज बढ़ाकर 1549 कर दिए गए। तीसरे दिन (डे3) को फिल्म के देशभर में 1713 शोज चलाए गए। जहां एक तरफ फिल्म की कमाई के आंकड़े लगातार ऊपर गए हैं, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स ने शोज की संख्या भी लगातार बढ़ाई है। सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट स्टारर इस फिल्म को अभी सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है, लेकिन अगर इस मूवी की पॉपुलैरिटी बढ़ती है, तो देखना होगा कि क्या मेकर्स इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज करेंगे।

फिल्म की कहानी और IMDb पर रेटिंग

बात फिल्म की रेटिंग और रिव्यूज की करें तो फिल्म के ट्रेलर को उतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन माउथ पब्लिसिटी फिल्म के फेवर में जा रही है। फिल्म को IMDb पर 10 में से 7 की रेटिंग मिली है और क्योंकि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है, इसिलिए माउथ पब्लिसिटी के जादू का असर इसकी कमाई के आंकड़ों पर साफ नजर आ रहा है। बात फिल्म की कहानी की करें तो यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण की जिंदगी के एक खास हिस्से को कवर करती है। फिल्म में रोमांटिक पार्ट ज्यादा है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्ट-2 में हमें जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा। अगर पार्ट-1 दर्शकों के दिलों को छू पाया, तो पार्ट-2 बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर सकता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।