Krishnavataram Day 1 Box Office: 'कृष्णावतारम' का डे1 कलेक्शन, IMDb पर 7.3 है इस फिल्म की रेटिंग

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Krishnavataram Part 1 Box Office Collections: फिल्म कृष्णावतारम की बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को ठीक-ठाक शुरुआत हो चुकी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बाकी आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म के लिए पहला वीकेंड कुछ खास नहीं रहने वाला है।

Krishnavataram Day 1 Box Office: 'कृष्णावतारम' का डे1 कलेक्शन, IMDb पर 7.3 है इस फिल्म की रेटिंग

Krishnavatar Part 1 Hridayam Day 1 Collection Box Office: सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट स्टारर फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही है। हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 1 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने डे0 (पेड प्रिव्यू शोज के जरिए) करीब 40 लाख रुपये कमाए थे, इस तरह फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 1 करोड़ 40 लाख रुपये हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के लिए अब इसे शनिवार और रविवार को बेहतर कमाई करनी होगी और फिर सोमवार को भी पकड़ बनाए रखनी होगी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो डिजास्टर फिल्म जिसपर पानी की तरह बहाया पैसा)

हैवी VFX की वजह से इतना है बजट

बिना किसी भारी-भरकम स्टार कास्ट वाली इस फिल्म की ओपनिंग के हिसाब से फिल्म का रिस्पॉन्स ठीक-ठाक कहा जा सकता है। हालांकि फिल्म में इस्तेमाल किए हैवी VFX की वजह से इसकी लागत काफी ज्यादा हो गई होगी इसके कयास लगाए जा रहे हैं। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो बहुत सावधानी के साथ बनाई गई इस फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ के बीच है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई 5 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है, हालांकि बजट रिकवरी के लिए फिल्म की शुरुआती कमाई का ग्राफ जितना ऊपर जाए उतना ठीक है।

IMDb रेटिंग 7.3, फिर भी फीकी कमाई

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, हालांकि वह बज बिजनेस में कनवर्ट नहीं हो सका। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.3 है लेकिन बावजूद इसके फिल्म को वह माउथ पब्लिसिटी नहीं मिल पा रही है जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। फिल्म उस वक्त रिलीज हुई है जब बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए कोई खास टफ कॉम्पटिशन नहीं है और इसे इस बात का फायदा मिल सकता है। अभी जब दर्शक किसी बड़ी फिल्म के इंतजार में हैं, इस बीच उनके पास एंटरटेनमेंट के लिए इस फिल्म का विकल्प है।

क्या है फिल्म कृष्णावतारम की कहानी?

बात फिल्म की कहानी की करें तो यह कृष्ण और राधा की खूबसूरत प्रेम कहानी है। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की कथा का वो हिस्सा उठाया गया है, जिसमें वह राधा से विदा लेने के बाद द्वारका से कुरुक्षेत्र तक की एक यात्रा करते हैं। इस महाकाव्य को बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। फिल्म में लोगों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के गहरे संबंधों, प्रेम, कर्तव्य और जीवन के गहरे अर्थ के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में प्रेम का वास्तविक अर्थ समझाने के साथ-साथ कर्तव्य और धर्म जैसे गूढ़ विषयों पर बात की गई है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।