Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkrati senon tells what change she noticed in katrina kaif after she started dating Vicky Kaushal
विकी कौशल से डेटिंग के बाद कटरीना कैफ में आया था क्या  बदलाव, कृति सेनन बोलीं- जिम में मेरे साथ…

विकी कौशल से डेटिंग के बाद कटरीना कैफ में आया था क्या बदलाव, कृति सेनन बोलीं- जिम में मेरे साथ…

संक्षेप:

कटरीना कैफ और विकी कौशल जब डेट कर रहे थे तो ज्यादा लोगों को भनक नहीं थी। कृति सेनन उस समय कटरीना के साथ जिम करती थीं और उन्होंने बताया है कि क्या बदलाव दिखे थे।

Nov 13, 2025 11:59 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विकी कौशल टिपिकल पंजाबी बॉय हैं। ट्विंकल और काजोल के चैट शो पर उन्होंने अपने पंजाबी म्यूजिक और कटरीना से जुड़ा मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि डेटिंग के वक्त कटरीना ने एक पंजाबी गाना सुना, उसे रोमांटिक समझकर वीडियो बनाया, जबकि वो गाना गैंग्स्टर स्टाइल था। शो में कृति सेनन भी थीं। उन्होंने बताया कि कटरीना ने जब विकी से डेट करना शुरू किया तो उनमें क्या फर्क नजर आया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब कटरीना को हो गई गलतफहमी

शो पर विकी कौशल बोले, 'मुझे पंजाबी म्यूजिक पसंद है, मैं बहुत पंजाबी म्यूजिक सुनता हूं। एक बार हम (विकी और कटरीना) घूम रहे थे, यह शादी के पहले की बात है। एक पंजाबी गाना था जिस पर मैं झूम रहा था। मुझे वो पंजाबी गाना अच्छा लग रहा था, उसे भी मजा आने लगा। इसके बाद उसने बहुत क्यूट तरह उस पंजाबी गाने को गाते हुए वीडियो बनाया। वह बोली, मैं ये गाना गाऊंगी। उसे लगा कि यह रोमांटिक गाना है।' इसके बाद विकी ने कटरीना को बताया कि गाने में गैंगस्टर वाइब्स हैं। इसमें खून-खराबे और हथियारों की बात की गई है। उनसे कहा, प्लीज ये गाना किसी के सामने मत गाना। ये ठीक गाना नहीं है।

जब बदल गई कटरीना की प्लेलिस्ट

गानों के टॉपिक पर कृति सेनन ने विकी को एक किस्सा सुनाया। बोलीं, 'मैं और कटरीना एक ही जिम में वर्कआउट करते थे। जब उन्होंने आपको डेट करना शुरू किया तो उनकी प्ले लिस्ट बदल गई थी। उनकी प्लेलिस्ट में पंजाबी गाने आ गए थे। मैंने उनकी ओर देखा और कहा, 'ये आपकी प्लेलिस्ट है?' क्योंकि ये गाने वह पहले नहीं सुनती थीं। कटरीना बोलीं, 'हां मुझे ये पसंद हैं। तुमको भी सजेस्ट कर सकती हूं।' '

विकी के लिए सेक्स इम्पॉर्टेंट

चैट शो में विकी से पूछा गया था कि सेक्स और अच्छी बातचीत में क्या अहमियत रखता है तो विकी ने शरारती अंदाज में सेक्स को इम्पॉर्टेंस दी थी और कहा था कि बातें तो होती रहती हैं। यह सुनकर काजोल और ट्विंकल दोनों खूब हंसे थे।

ये भी पढ़ें:अच्छी बातचीत ज्यादा जरूरी है अच्छा सेक्स? विकी कौशल ने दिया मजेदार जवाब

पापा बन गए विकी

विकी और कटरीना 7 नवंबर को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटे के रूप में नन्हा मेहमान आया है। दोनों ने अभी बच्चे का नाम अनाउंस नहीं किया है। उनका परिवार फैमिली में एक नया सदस्य आने पर काफी एक्साइटेड हैं। कटरीना के ससुर साम कौशल और देवर सनी अपनी खुशी इंस्टाग्राम पर जाहिर कर चुके हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।