
8.6 IMDb रेटिंग वाली ये कोरियन रोमांटिक सीरीज, नेटफ्लिक्स पर कर रही है ट्रेंड
Good Korean Romantic Web Series: न्यू ईयर पर अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के साथ रोमांटिक सीरीज देखना चाहते हैं? ये कोरियन सीरीज देख सकते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।
नेटफ्लिक्स पर कोरिया की एक रोमांटिक वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। साल 2016 में जब ये सीरीज आई थी तब इसे कोरिया में बहुत प्यार मिला था। ये कोरियन टेलीविजन के इतिहास में सातवीं सबसे ज्यादा रेटिंग वाली सीरीज थी। इतना ही नहीं, कोरियन क्रिटिक्स ने भी इस सीरीज की बहुत तारीफ की थी और इसे कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले थे।
सीरीज का नाम
इस सीरीज का नाम ‘गार्जियन: द लोनली और ग्रेट गॉर्ड’ है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि सेनापति किम शिन पर गद्दार होने का झूठा इल्जाम लगता है और उसे मरवा दिया जाता है। इसके बाद उसे अमर रहने का श्राप मिलता है। उसे बताया जाता है कि उसका ये श्राप तब खत्म होगा जब उसे उसकी दुल्हन मिलेगी। बहुत सालों बाद उसे उसकी दुल्हन मिलती है और दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है।
कितने एपिसोड्स हैं?
इस सीरीज के कुल 16 एपिसोड्स हैं। आप इन्हें नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। हालांकि, ये सीरीज हिंदी या इंग्लिश में एवेलेबल नहीं है। अगर आप ये सीरीज देखना चाहते हैं तो आप इंग्लिश में सबटाइटल्स पढ़कर इस सीरीज को समझ सकते हैं।
‘स्क्विड गेम्स’ से है कनेक्शन
इस सीरीज में गोंग यू, किम गो-यूं, ली डोंग-वूक, यू इन-ना और युक सुंग-जे लीड रोल में हैं। गोंग यू को आपने कोरिया की पॉपुलर सीरीज ‘स्क्विड गेम्स’ और फेमस फिल्म ‘ट्रेन टू बुसान’ में देखा होगा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




