कोरिया की रोमांटिक सीरीज, 8.5 है इसकी IMDb रेटिंग, एंडिंग देख ठीक हो जाएगा मूड

Feb 13, 2026 12:17 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

K Drama With Good IMDb: कोरियन ड्रामा देखते हैं? रोमांटिक सीरीज पसंद है? तो ये सीरीज आपकी लिस्ट में होनी चाहिए। वीकेंड पर आप नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज देख सकते हैं।

कोरिया की रोमांटिक सीरीज, 8.5 है इसकी IMDb रेटिंग, एंडिंग देख ठीक हो जाएगा मूड

कोरिया की बहुत सारी रोमांटिक सीरीज हैं जो इस वक्त नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। लेकिन कुछ ऐसी हैं जो बहुत अच्छी हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताना चाहते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। ये साल 2024 की सबसे बड़ी हिटी सीरीज थी। सीरीज देखते वक्त शुरुआत में ऐसा लगता है कि ये एक नॉर्मल टाइम-ट्रैवल स्टोरी है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है एक्टर्स की केमिस्ट्री और कहानी लोगों का पसंद आने लगती है।

सीरीज का नाम और कहानी

इस सीरीज का नाम ‘लवली रनर’ है। इसकी कहानी इम सोल (Im Sol) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक एक्सीडेंट की वजह से चल नहीं पाती है। उसे सिर्फ एक ही चीज से खुशी मिलती है, के-पॉप स्टार रयू सुन-जे (Ryu Sun-jae) का म्यूजिक। एक दिन खबर आती है कि सुन-जे ने सुसाइड कर लिया है। दुखी होकर इम सोल एक घड़ी बनाती है और टाइम ट्रैवल करके 15 साल पहले (2008 में) चली जाती है। वहां उसकी मुलाकात हाई स्कूल वाले रयू सुन-जे से होती है। अब सोल के पास दो मकसद हैं, सुन-जे को सुसाइड करने से रोकना और खुद के एक्सीडेंट को टालना।

कोरियन सीरीज

इस ड्रामा की खास बातें

1.इस सीरीज में 'सुन-जे' का किरदार निभाने वाले एक्टर बदुन शिहोर (Byun Woo-seok) रातों-रात ग्लोबल सुपरस्टार बन गए थे। उनकी एक्टिंग और चार्म इस शो की जान है।

2.सोल (Kim Hye-yoon) और सुन-जे की केमिस्ट्री इतनी प्यारी है कि आपको हर सीन में बटरफ्लाइज फील होंगी।

3.ये सीरीज आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी। इसमें सस्पेंस और थ्रिलर का भी तड़का है।

देखने लायक है या नहीं?

अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं जिनमें लव और सैक्रिफाइज हो, थोड़ा साथ साइंस भी हो, हाई स्कूल और कॉलेज रोमांस हो, हेप्पी एंडिंग हो तो आप ये सीरीज देख सकते हैं। अगर आपकी इंग्लिश कमजोर है तो ये सीरीज नहीं देख पाएंगे क्योंकि ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर इंग्लिश में हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKorean Romantic Series lovely runner on Netflix with 8.5 imdb rating
;;;