Horror Movie: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है ये हॉरर फिल्म, असल घटना से है इंस्पायर्ड

Feb 06, 2026 03:33 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Horror Movie With Good Rating: आइए आपको कोरिया की उस हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं जो असल घटना से इंस्पायर्ड है। इस फिल्म में उस जगह की कहानी दिखाई गई है जिसका नाम दुनिया के 7 सबसे डरावने स्थानों में शामिल है।

Horror Movie: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है ये हॉरर फिल्म, असल घटना से है इंस्पायर्ड

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और आपको लगता है कि आपको अब डर नहीं लगता, तो साउथ कोरिया की ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। साल 2018 में आई इस फिल्म को अकेले देखना कमजोर दिल वालों के बस की बात नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म में उस जगह की कहानी बताई गई है जिसका नाम दुनिया के 7 सबसे डरावने स्थानों में शामिल है।

फिल्म का नाम और कहानी

फिल्म का नाम ‘गोंजियाम: हॉन्टेड असाइलम’ है। इस फिल्म की कहानी एक यूट्यूब क्रू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'हॉरर टाइम्स' नाम का एक चैनल चलाते हैं। वे अपनी व्यूअरशिप और सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक गोंजियम साइकेट्रिक हॉस्पिटल में जाते हैं और वहां से लाइव स्ट्रीम करने का फैसला करते हैं। यूट्यूबर्स की आधी टीम आधी रात को अस्पताल के अंदर जाती है और वहां अलग-अलग कैमरों के जरिए लाइव फीड शुरू करती है। शुरुआत में सबकुछ एक मजाक और पब्लिसिटी स्टंट लगता है, लेकिन जैसे-जैसे रात होती है अस्पताल की दीवारें अपने राज उगलना शुरू कर देती हैं।

सच में है गोंजियम साइकेट्रिक हॉस्पिटल

गोंजियम साइकेट्रिक हॉस्पिटल सच में है। 1996 में ये हॉस्पिटल बंद हो गया था और उसके बाद से ही ये हॉन्टेड कहलाने लगा था। आज भी ये कहानी कोरिया में मशहूर है कि गोंजियम साइकेट्रिक हॉस्पिटल में आत्माएं रहती हैं।

ये फिल्म क्यों है इतनी ज्यादा डरावनी?

1.पूरी फिल्म को इस तरह शूट किया गया है जैसे किरदारों के सिर और हाथों में बंधे कैमरों से लाइव रिकॉर्डिंग हो रही हो। यह तकनीक दर्शकों को ऐसा महसूस कराती है कि वे खुद उस डरावने अस्पताल के अंदर मौजूद हैं।

2. यह फिल्म दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में स्थित असली 'गोनजियम साइकियाट्रिक हॉस्पिटल' से प्रेरित है। CNN ने एक बार इस जगह को "दुनिया के 7 सबसे डरावने स्थानों" में से एक घोषित किया था। हालांकि फिल्म की शूटिंग एक स्कूल में हुई थी, लेकिन इसका सेट और माहौल बिल्कुल असली अस्पताल जैसा बनाया गया है।

3. हॉरर फिल्मों में अक्सर डरावना म्यूजिक इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन 'गोनजियम' में बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल न के बराबर है। अस्पताल के अंदर का सन्नाटा, कदमों की आहट और किरदारों की भारी सांसें ही डर का असली माहौल बनाती हैं।

4. फिल्म में 'रूम नंबर 402' को सबसे ज्यादा श्रापित दिखाया गया है, जिसे आज तक कोई नहीं खोल पाया है। जब यूट्यूबर्स इस कमरे को खोलने की कोशिश करते हैं, तो फिल्म का असली डरावना सफर शुरू होता है।

फिल्म के मुख्य कलाकार और रेटिंग

कलाकार: वाई हा-जून (Squid Game फेम), पार्क जी-ह्यून, ओ आह-योन।

निर्देशक: जुंग बम-शिक

IMDb रेटिंग: 6.4/10 (हॉरर जॉनर में यह एक अच्छी रेटिंग मानी जाती है)

बॉक्स ऑफिस: इस फिल्म ने कोरिया में 'रेडी प्लेयर वन' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया था।

क्या आपको यह देखनी चाहिए?

अगर आपको 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' (Paranormal Activity) या 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' (The Blair Witch Project) जैसी फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए 'मस्ट वॉच' है। इसका आखिरी 30 मिनट का सीक्वेंस इतना डरावना है कि वह लंबे समय तक आपके दिमाग से नहीं निकलेगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।