
K-Drama: देख डालो ये 7 कोरियन सीरीज, एक की 8.7 है IMDb रेटिंग, तो एक है 2024 का हिट शो
K Drama: वीकेंड आ गया है। अगर आप ओटीटी पर कोरियन ड्रामा देखते हैं तो एक बार यहां दी गई लिस्ट पर नजर डाल लीजिए। कहीं आप कोई मजेदार सीरीज मिस न कर गए हों।
कोरियन ड्रामा के फैन हैं? कहीं आपने अच्छी आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में मिस तो नहीं कर दीं? यहां हमने एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में उन कोरियन ड्रामा के नाम दिए गए हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग अच्छी है। आप लिस्ट चेक कीजिए और जो सीरीज नहीं देखी है उसे वीकेंड पर बिंज वॉच कर डालिए।
1. शूटिंग स्टार्स (Shooting Stars)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग - 7.6
इस के-ड्रामा में टॉप स्टार और उसकी पीआर (PR) टीम की हेड के बीच के 'खट्टे-मीठे' रिश्ते की कहानी दिखाई गई है।
2. माय लव फ्रॉम द स्टार (My Love from the Star)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग - 8.2
यह एक कल्ट क्लासिक सीरीज है। इसमें एक घमंडी टॉप एक्ट्रेस और एक एलियन की अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है।

3. क्रैश लैंडिंग ऑन यू (Crash Landing on You)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग - 8.7
इसमें दक्षिण कोरिया की एक अमीर बिजनेसवुमन/सेलिब्रिटी गलती से उत्तर कोरिया पहुंच जाती है, जहां उसे एक आर्मी ऑफिसर से प्यार हो जाता है।
4. हर प्राइवेट लाइफ (Her Private Life)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग - 7.6
एक आर्ट गैलरी की क्यूरेटर, जो रिएलिटी में एक आइडल (Idol) की बहुत बड़ी फैन होती है, उसकी जिंदगी तब बदलती है जब उसका बॉस उसका सीक्रेट पता चल जाता है।
5. लवली रनर (Lovely Runner)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग - 8.5
2024 की सबसे हिट सीरीज है ये। इस सीरीज में ऐसी फैन की कहानी दिखाई गई है जो अपने पसंदीदा स्टार को बचाने के लिए समय में पीछे (Time Travel) चली जाती है।

6. टच यॉर हार्ट (Touch Your Heart)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग - 7.6
एक फेमस एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म की तैयारी के लिए एक वकील की सेक्रेटरी बनती है और फिर दोनों को प्यार हो जाता है।
7. सो आई मैरिड एन एंटी-फैन (So I Married an Anti-Fan)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग - 7.2
सोचिए क्या होगा अगर एक सुपरस्टार को अपनी सबसे बड़ी ‘एंटी-फैन’ के साथ एक रिएलिटी शो में रहना पड़े? यह ड्रामा इसी मजेदार कहानी पर आधारित है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




