Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKonkona Sen Sharma Make First Appearabce With Amol Parashar Amid Datinf Rumours
क्या कोंकणा ने कन्फर्म किया 7 साल छोटे अमोल के साथ रिलेशन? दोनों पहली बार साथ आए नजर

क्या कोंकणा ने कन्फर्म किया 7 साल छोटे अमोल के साथ रिलेशन? दोनों पहली बार साथ आए नजर

संक्षेप:

कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर के रिलेशन की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। इसी बीच दोनों हाल ही में पहली बार साथ में पब्लिक इवेंट में नजर आए हैं।

May 15, 2025 07:32 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कोंकणा सेन शर्मा कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। काफी दिनों से कोंकणा का नाम अमोल पराशर के साथ जुड़ रहा है। हालांकि दोनों ने कभी इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन अब दोनों पब्लिक में पहली बार साथ में आए हैं और फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों ने अपने रिलेशन को कन्फर्म कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, हाल ही में अमोल की नई वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान कई सेलेब्स इवेंट में पहुंचे, लेकिन सबकी निगाहें तब अटक गईं जब कोंकणा और अमोल साथ नजर आए। कोंकणा और अमोल एक-दूसरे को हग करते हैं और फिर साथ में फोटोज के लिए पोज देते हैं।

अमोल ने कन्फर्म किया था रिलेशन

वैसे इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अमोल ने कहा था कि वह फिलहाल एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और उसे प्राइवेट रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ पीआर नहीं करना चाहते हैं।

क्यों नहीं बताते पार्टनर का नाम

अमोल ने यह भी कहा था, मुझे कुछ रोक नहीं रहा है बताने में, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसी अच्छी वजह है कि मैं सबको इस बारे में बताऊं। वैसे लाइमलाइट से दूर रखकर यह हमारे रिलेशन को और प्योर बनाता है। यहां लोगों के रिलेशन होते भी नहीं हैं तो भी चला देते हैं। लेकिन मैं चाहता हूं लोग मेरे काम के बारे में बात करें।

अमोल ने आखिर में यह भी कहा था कि वह किसी से कुछ छिपा नहीं रहे हैं। दोनों साथ में पार्टी के लिए जाते रहते हैं और लोग उनके बारे में जानते हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर कुछ शेयर नहीं करेंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।