
अमोल पराशर को क्या डेट कर रही हैं कोंकणा सेन शर्मा, एक्स पति रणवीर ने किया कन्फर्म?
कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच कोंकणा के एक्स पति रणवीर ने ऐसा कमेंट किया कि अब ये मुद्दा और सुर्खियों में हैं।
कोंकणा सेन शर्मा कभी रणवीर शोरे की पत्नी थीं। हालांकि कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर गए। लेकिन हाल ही में रणवीर ने कोंकणा की डेटिंग लाइफ को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि अब सिर्फ उसकी ही चर्चा हो रही है। दरअसल, ऐसी खबरें आ रही थीं कि कोंकणा अपनी फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे के को-स्टार अमोल पराशर को डेट कर रही हैं।
रणवीर ने किया कन्फर्म
काफी समय से ये खबरें आ रही थीं और तभी एक ट्वीट सामने आया जिसमें कोंकणा और अमोल की डेटिंग की खबर पर लिखा गया है कि कोंकणा सेन शर्मा ने सही फैसला लिया रणवीर को छोड़कर अमोल को डेट करने का। इस ट्वीट पर रणवीर ने कमेंट किया है, 'मैं भी मानता हूं'। अब रणवीर के इस कमेंट के बाद लग रहा है कि वह कन्फर्म कर रहे हैं एक्स वाइफ और अमोल का रिलेशनशिप।
बता दें कि कोंकणा और रणवीर ने साल 2010 में शादी की थी और 2015 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। दोनों कई फिल्मों में साथ में भी काम कर चुके हैं जैसे मिक्स्ड डबल्स, आजा नचले। इतना ही नहीं कोंकणा ने फिल्म डायरेक्ट की थी अ डेथ इन गुंज जिसमें रणवीर ने एक्टिंग की थी।
प्रोफेशनल लाइफ
कोंकणा और रणवीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस लास्ट वेब सीरीज किलर सूप और लस्ट स्टोरीज में नजर आई थीं। अब कोंकणा फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी।वहीं रणवीर की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई सनफ्लावर 2 में नजर आए थे जिसमें सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा भी थे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




