Koffee With Karan 9: सलमान खान के साथ दिखेंगी उनकी ये 90s की पॉपुलर हीरोइन, करण जौहर पूछेंगे सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
share

करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान के साथ 90s की ये पॉपुलर हीरोइन भी नजर आने वाली है। सलमान और इस हीरोइन ने साथ में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। पहचाना?

koffee with karan season 9 salman khan karisma kapoor
कॉफी विद करण 9 सलमान खान करिश्मा कपूर

करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 9 की आज से शुरुआत हो रही है। सलमान खान इस सीजन के पहले गेस्ट होने वाले हैं। लेकिन ऑडियंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज रखा गया। इस खास एपिसोड में सलमान के साथ उनकी 90s की फिल्मों की एक पॉपुलर हीरोइन भी नजर आने वाली हैं। सलमान और इस हीरोइन को अपने कई सुपरहिट फिल्मों में देखा और पसंद किया है। अब ये जोड़ी करण जौहर के शो पर एक बार फिर से नजर आने वाली है।

करिश्मा कपूर होंगी सलमान के साथ

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो कॉफी विद करण सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नजर आने वाली हैं। ये ऑडियंस के लिए बड़ा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस एपिसोड में करिश्मा गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। ये एपिसोड खास होने वाला है।

सलमान खान और करिश्मा कपूर

सलमान खान और करिश्मा की जोड़ी ने 90 के दशक में कई सारी फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों पहली बार 1992 में फिल्म 'जागृति' और फिर 'निश्चय' में नजर आए थे। इसके बाद इनकी जोड़ी फिल्म 'अपना अंदाज अपना अपना', 'जुड़वा', 'बीवी नंबर 1' और 'दुल्हन हम ले जाएंगे' जैसी फिल्मों काम किया। एक शो पर करिश्मा ने सलमान को अपना क्रूश बताया था। वहीं एक दौर में इनके अफेयर की खबर भी सामने आई। अब सालों बाद ये जोड़ी एक बार बार फिर साथ स्क्रीन पर दिखने वाली है। दोनों करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में दिखेंगे। ये एपिसोड आज यानी 14 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर हो रहा है।

सलमान खान की वर्जिनिटी को लेकर सवाल

करण जौहर के पिछले एक सीजन में सलमान अपने भाइयों के साथ नजर आ चुके हैं। उस एपिसोड में दबंग खान ने दुनिया को अपने वर्जिन होने की बात कही थी। अब एक बार फिर करण जौहर सलमान की वर्जिनिटी को लेकर सवाल करते दिखेंगे। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान पैपराजी, दूसरो को ट्रोल करने जैसे मुद्दे पर अपनी राय रखते दिखाई दे रहे हैं। ये एपिसोड शानदार होने वाला है।

कारण जौहर के शो का आखिरी सीजन

बता दें, कॉफी विद करण 9 इसका आखिरी सीजन होगा। करण जौहर आखिरी बार इस शो को होस्ट करते दिखेंगे। करण 22 सालों से इस शो के अलग-अलग सीजन को होस्ट करते आए हैं। साल 2004 में इस टॉक शो की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय समेत कई बड़ी हस्तियां इस शो पर नजर आ चुकी हैं। कई एपिसोड पसंद किए गए, वहीं कुछ से जुड़ी तगड़ी कंट्रोवर्सी भी हुई। अब करण का नया सीजन आ रहा है। इस बार भी इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स इस शो में नजर आ सकते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकॉफी विद करण 9 में सलमान खान के साथ दिखेगी ये 90s की हीरोइन?