कॉफी विद करण 9 की गेस्ट लिस्ट, सलमान के बाद ये जोड़ियां आएंगी नजर, महेश बाबू के नाम पर चर्चा

लाइव हिन्दुस्तान
share

'कॉफी विद करण सीजन 9’ की गेस्ट लिस्ट सामने आ है। सलमान खान के अलावा इस आखिरी सीजन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ये सेलेब्रिटी नजर आ सकते हैं। जानिए-

koffee with karan season 9 mahesh babu
कॉफी विद करण 9 महेश बाबू

'कॉफी विद करण सीजन 9’ आज से शुरू हो रहा है। आज सलमान खान के साथ करण जौहर अपने आखिरी सीजन की शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन की थीम बॉलीवुड की जोड़ियों पर रखी गई है। हर हफ्ते आने वाले एपिसोड में इंडस्ट्री की कोई पॉपुलर जोड़ी करण के शो पर नजर आएगी। पहले एपिसोड में सलमान खान के उनकी हीरोइन रहीं करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही इस आखिरी सीजन में नजर आने वाली सेलेब्रिटी जोड़ियों के नाम की जानकारी सामने आ गई है। जानिए 'कॉफी विद करण सीजन 9’ में इंडियन सिनेमा से कौन-कौन से सेलेब्स नजर आने वाले हैं।

करण के शो पर ये जोड़ियां आएंगी नजर

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9’ में इस बार बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कुछ जोड़ियां नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है इस बार करीना कपूर और सैफ अली खान इस शो का हिस्सा बने नजर आएंगे। कियारा आडवाणी पहली बार इसी शो पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखेंगी। पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वो शो के एक एपिसोड में दिखने वाली हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कन्फर्म माने जा रहे हैं।

आलिया भट्ट भी बनेंगी शो का हिस्सा

इन पति-पत्नियों के अलावा कुछ अलग तरह की जोड़ियों भी शो पर दिखेंगी। जैसे आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ शो का हिस्सा बनती दिख सकती हैं। ट्विंकल खन्ना इस बार अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ दिख सकती हैं। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स SS राजामौली और उनकी फिल्म वाराणसी के लीड एक्टर महेश बाबू को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के एक्टर्स रणबीर कपूर या विकी कौशल के साथ इस शो का हिस्सा बने नजर आ सकते हैं।

शाहरुख खान हो सकते हैं आखिरी मेहमान

पहले एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के साथ हो रही है। ऐसा माना जा रहा है इस सीजन का अंत शाहरुख खान के साथ होगा। सीजन के आखिरी एपिसोड में शाहरुख खान शो के आखिरी मेहमान हो सकते हैं।

22 साल बाद खत्म हो रहा है शो

बता दें, करण जौहर ने साल 2004 में अपने इस टॉक शो की शुरुआत की थी। इन 22 सालों में करण 8 पॉपुलर सीजन होस्ट कर चुके हैं। अब अपना आखिरी सीजन लेकर लौट रहे हैं। इन सालों में शो पर कई बड़े खुलासे हुए और कई बयान आज तक चर्चाओं में बने हुए हैं। करण जौहर के शो के कुछ एपिसोड को लेकर विवाद भी हुआ है। अब नए सीजन का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकॉफी विद करण 9 की गेस्ट लिस्ट, सलमान के बाद आ सकते हैं महेश बाबू, नाम पर चर्चा