धुरंधर और स्त्री 2 में पैसा लगाने वालीं ज्योति देशपांडे कौन हैं? लोग कहते हैं मुकेश अंबानी का राइट हैंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ज्योति देशपांडे कभी अपने कॉलेज की फीस भरने के लिए ट्यूशंस पढ़ाया करती थीं और अब बड़ी-बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस कर रही हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

धुरंधर और स्त्री 2 में पैसा लगाने वालीं ज्योति देशपांडे कौन हैं? लोग कहते हैं मुकेश अंबानी का राइट हैंड

इस ‘धुरंधर’, ‘राजा शिवाजी’, ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में एक नाम कॉमन है, ज्योति देशपांडे। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी-बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूसर करने वालीं ज्योति देशपांडे कौन है? बता दें, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियोज की प्रेसिडेंट हैं और मनोरंजन जगत की सबसे शक्तिशाली महिला माना जाती हैं। इतना ही नहीं, उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है।

कौन हैं ज्योति देशपांडे?

मुंबई में एक मराठी परिवार में जन्मीं ज्योति देशपांडे ने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स और इकोनॉमिक्स में बैचलर की डिग्री हासिल की थी। ​​ग्रेजुएशन के वक्त ज्योति देशपांडे के पास ज्यादा पैसे नहीं थे। ऐसे में अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उन्होंने स्टूडेंट्स को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था और 1993 में मुंबई के एस. पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से एमबीए किया था।

इस तरह की थी अपने करियर की शुरुआत

1. एमबीए पूरा करने के बाद, ज्योति देशपांडे को यूके की एक कंपनी माइंडशेयर मीडिया में नौकरी मिली थी। उस समय ज्योति देशपांडे सीनियर कंसल्टेंट थीं।

2. इसके बाद, उन्हें जी नेटवर्क में सेल्स और मार्केटिंग हेड बनीं।

3. जी में काम करने के बाद, उन्होंने एडवरटाइजिंग कंपनी जेम्स वाल्टर थॉम्पसन के लिए काम किया।

4. वे उस सीनियर मैनेजमेंट टीम की सदस्य थीं, जिसने 1999 और 2001 के बीच बी4यू टेलीविजन नेटवर्क की स्थापना की थी।

5. फिर 2018 में, वे मुकेश अंबानी के रीलाइंड इंडस्ट्रिज में मीडिया प्लेटफॉर्म और कंटेंट की प्रेसिडेंट के तौर पर आईं। वे वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की पूर्व सीईओ और इरोस इंटरनेशनल की ग्रुप सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

मुकेश अंबानी का भरोसा

मुकेश अंबानी जब भी किसी नए सेक्टर में कदम रखते हैं, तो वह उसकी जिम्मेदारी अपने सबसे भरोसेमंद दिग्गजों को सौंपते हैं। मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में वह चेहरा ज्योति देशपांडे हैं।

ज्योति ने जियो स्टूडियोज को प्रोडक्शन हाउस से बदलकर एक ऐसी कंटेंट फैक्ट्री बना दिया है, जो हर भाषा और हर वर्ग के लिए फिल्में बना रही है।

डिज्नी और रिलायंस के बीच हुए मर्जर से लेकर जियो सिनेमा पर आईपीएल को फ्री दिखाने तक, हर बड़े बदलाव में उनकी भूमिका निर्णायक रही है।

ज्योति देशपांडे बनीं प्राेड्यूसर

ज्योति देशपांडे ने 'स्त्री 2', 'भेड़िया' और 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इतना ही नहीं, बिजनेस टुडे और फॉर्च्यून जैसी मैग्जिन की 'मोस्ट पावरफुल विमेन' की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।