Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKnow about Amitabh Bachchans brother Ajitabh's four children, one married this actor
जानिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के चारों बच्चे, एक ने ही इस एक्टर से शादी

जानिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के चारों बच्चे, एक ने ही इस एक्टर से शादी

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन के बच्चों के बारे में कम ही जनकारी है। लय आप जानते हैं अमिताभ के भतीजी और भतीजा क्या काम करते हैं? अमिताभ के छोटे भाई की पत्नी भी बिजनेस में एक्सपर्ट हैं।

Jan 04, 2026 11:53 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका परिवार अक्सर खबरों में बना रहता है। लेकिन अमिताभ का एक और परिवार भी है, उनके छोटे भाई और उनका परिवार। अमिताभ और उनके छोटे भाई अजिताभ को कम ही मौकों पर साथ देखा गया है। अजिताभ का परिवार लाइमलाइट से दूर विदेश में बस चुका है। अजिताभ और उनके परिवार ने फिल्मों और लाइमलाइट से दूर अपनी अलग और बेनाम जिंदगी जी रहे हैं। दोनों परिवार एक साथ कम ही देखे गए हैं। लेकिन की आप जानते हैं अमिताभ के भाई अजिताभ के चार बच्चे लाइमलाइट से दूर क्या काम कर रहे हैं?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमिताभ के भाई के बच्चे

अमिताभ बच्चन के चार भतीजे-भतीजी हैं। अजिताभ और रमोला बच्चन की तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी नीलिमा एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं, नम्रता आर्ट से जुड़ी हैं। वो कविताएं लिखती हैं, फोटोग्राफी करती हैं। नैना और उनका बेटा भीम एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। भीम के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है। लेकिन लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन नैना बच्चन ने एक्टर कुनाल कपूर से शादी की है। दोनों को एकाध मौकों पर फिल्मी इवेंट में साथ देखा गया है। दोनों का एक प्यारा सा बेटा भी है।

ये भी पढ़ें:अपने इस एक्टर दोस्त के शव के पास रहे थे शत्रुघ्न, अमिताभ ने दिया था कंधा
ये भी पढ़ें:अपने किरदार को मारना चाहते थे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर ने दे दी थी ये धमकी
अमिताभ



अजिताभ का बिजनेस

अमिताभ के भाई अजिताभ की बात करें तो उन्होंने भारत से दूर लंदन में अपना बिजनेस शुरू किया था। अजिताभ के नाम कई कंपनियां हैं। वहीं रमोला भी एक फैशन डिज़ाइनर, इवेंट क्यूरेटर और एक रिसोर्ट की मालकिन हैं। रमोला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर अपने काम से जुड़े पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया है।

bheem bachchan and ramola bachchan


भाई को किया था याद
अमिताभ एकाध मौके पर भाई अजिताभ को याद कर चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर एक्टर ने भाई को याद करते हुए उनके साथ बचपन में बिताए पलों का जिक्र किया था। एक मौके पर अमिताभ ने ये भी कहा था कि वो उनके भाई ही थे जिन्होंने उनसे कोलकाता की नौकरी छोड़ उन्हें एक्टिंग को अपना करियर बनाने की सलाह दी थी। आज दोनों भाई अपनी जिंदगी में सफल हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।