Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKK Menon dnies acting in congress party vote chori campaign says this is special ops promotional clip edited
कांग्रेस के वोट चोरी वाले वीडियो पर के के मेनन बोले; मेरा लेना-देना नहीं, बिना पूछे एडिट करके पोस्ट किया

कांग्रेस के वोट चोरी वाले वीडियो पर के के मेनन बोले; मेरा लेना-देना नहीं, बिना पूछे एडिट करके पोस्ट किया

संक्षेप: कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर के के मेनन की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसे देखकर लग रहा है कि वह कांग्रेस के वोट चोरी कैंपेन में साथ हैं। अब के के मेनन का कहना है कि उनसे बिना पूछे ये क्लिप ली गई।

Tue, 12 Aug 2025 09:54 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की जा रही के के मेनन की क्लिप पर अब एक्टर का रिएक्शन सामने आया है। के के मेनन का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई प्रचार नहीं किया। उनकी क्लिप बिना इजाजत के ली गई है। यह क्लिप कांग्रेस के 'वोट चोरी' कैंपेन की है। इसकी शुरुआत में के के मेनन लोगों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के इस ऐड में उन्होंने एक्टिंग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बोले के के मेनन

वायरल क्लिप के कमेंट सेक्शन में के के मेनन लिखा है, 'इस बात का ध्यान दिया जाए कि मैंने इस ऐड में एक्टिंग नहीं की। मेरी स्पेशल ऑप्स के प्रमोशन की एक क्लिप एडिट कर ली गई है और इसे बिना मेरी अनुमति के यूज किया गया है।'

क्या था वीडियो

इंडियन नेशनल कांग्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें के के मेनन बोलते हैं, अरे रुको-रुको यार। स्क्रॉल करना बंद करो, अगर आप ये रील देख रहे हो... उसके बाद दूसरा शख्स आकर बोलता है, वोट चोरी के खिलाफ कैंपेन में पार्टिसिपेट नहीं कर रहे हो। अरे अभी जाओ बायो में लिंक दिया है, उसमें फॉर्म भरो। कैप्शन में नंबर दिया है उस पर कॉल करो। आवाज उठाओ। अपना वोट चोरी होने से बचाओ। कैप्शन में लिखा है, हिम्मत सिंह कुछ कह रहे हैं। जल्दी से कर आओ। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में के के मेनन ने लिखा है कि उनकी बिना इजाजत ये क्लिप ले ली गई है।

क्या है कैंपेन

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने एक वेब पेज लॉन्च किया है और इलेक्शन कमिशन से वोट चोरी की जिम्मेदारी की मांग की है। इस वीडियो में भी पार्टी की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि इस कैंपेन में हिस्सा लें।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।