बॉलीवुड डायरेक्टर जिसे मिला था मार्वल फिल्म में मौका, बोले- मुझे पता ही नहीं था 'आयरन मैन' कौन है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • Bollywood Kissa: कई बार जब किस्मत दरवाजा खटखटाती है तो किसी कारण से हम उसे नजरअंदाज कर जाते हैं। बॉलीवुड के लीजेंडरी फिल्ममेकर इम्तियाज अली के साथ भी एक बार कुछ ऐसा ही हुआ था।

RDJ in Iron Man Movie

आयरन मैन, स्पाइडर मैन, कैप्टन अमेरिका और हल्क जैसे सुपरहीरो बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों के भी फेवरिट हैं। मार्वल फिल्मों का दुनिया भर में बहुत बड़ा फैन बेस है। जहां अरबों की कमाई करने वाली इन फिल्मों में काम करना हर एक्टर का सपना होता है, वहीं भारत के एक डायरेक्टर को जब इस फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। लेकिन इससे उन्हें एक बहुत बड़ी सीख मिली जो उनके जिंदगी भर काम आई। हम बात कर रहे हैं 'लव आज कल' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में बना चुके दिग्गज डायरेक्टर इम्तियाज अली के बारे में।

इम्तियाज अली से मिले थे मार्वल के मेकर्स

इम्तियाज अली ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था कि कैसे उन्हें मार्वल के एक नामचीन फिल्ममेकर से सुपरहीरो फिल्म बनाने का मौका मिला था, और इसी दौरान एक बहुत गहरी बात भी उनसे सीखने को मिली। एक इवेंट में बातचीत के दौरान इम्तिया अली ने बताया, "मैं इस सज्जन से मिला जो कि 'आयरन मैन' की मेकिंग में शामिल था। मैं उनसे बात कर रहा था क्योंकि एक प्रोड्यूसर इसमें शामिल था जो कि एक भारतीय सुपरहीरो फिल्म बनाना चाहता था। तो उन्हें किसी वजह से लगा कि मैं शायद ठीक आदमी रहूंगा।"

सुपरहीरो फिल्मों के बारे में जानी यह बात

इम्तियाज अली ने बताया कि हमारी बहुत सारी बातें हुईं और उन्होंने कहा कि एक सुपरहीरो फिल्म असल में एक लव स्टोरी होती है। आप कोई भी कहानी उठाकर देख लीजिए, वो सभी एक लव स्टोरी फिल्म हैं। इम्तियाज अली ने कहा, "उन्होंने मुझे समझाया कि कैसे सुपरमैन और बैटमैन असल में एक लव स्टोरी फिल्म हैं। लेकिन उन्हें पश्चिमी सिनेमा के द्वारा एक अलग ढंग से पेश किया जाता है। शायद यही वो वजह थी जिसके चलते उन्होंने शायद मुझसे संपर्क किया था। और मैं बस वहां हां-हां कर रहा था क्योंकि मुझे आयरन मैन के बारे में पता ही नहीं था।"

फैंस को आज तक आयरन मैन का इंतजार

बता दें कि आयरन मैन मार्वल फिल्मों के सबसे बड़े सुपर हीरोज में गिना जाता है। एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' में आयरन मैन का किरदार खत्म कर दिया गया था, लेकिन तब से ही फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या मेकर्स किसी तरह से उस किरदार को वापस ला सकते हैं। भारत में अभी तक गिनती की सुपरहीरो फिल्में बनी हैं और मार्वल ने भारतीय सुपरहीरो पर एक भी फिल्म नहीं बनाई है। ऐसे में देखना होगा कि क्या बॉलीवुड अपनी खुद की कोई सुपरहीरो फिल्म बनाकर मार्वल से आगे निकलने के बारे में सोचेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमार्वल फिल्म में मिला था मौका, इम्तियाज अली बोले- नहीं पता था ‘आयरन मैन’ कौन है