Filmy Kissa: जिस वजह से हिट हुई थी 'सिंघम', वही थी 'सर्कस' के पिटने की वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अजय देवगन साथ में कई फिल्में कर चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जिस वजह से एक की मूवी पिटी थी, उसी वजह से दूसरे की हिट हो गई थी।

Ranveer Singh Movie Circus
कम लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म जिस वजह से पिटी, उसी वजह से सिंघम सुपरहिट हुई थी।

तकरीबन 150 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'सर्कस' वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 61 करोड़ रुपये रहा था। रोहित शेट्टी की फिल्में यूं तो फुल ऑफ मसाला और एक्शन होती है, लेकिन साल 2022 में जब 'सर्कस' रिलीज हुई तो मामला बिलकुल उलटा पड़ गया। रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसी स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। हालांकि कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के पिटने की वजह वही थी, जिसकी वजह से सिंघम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ हिट साबित हुई थी।

क्यों पिटी रणवीर सिंह की सर्कस?

फिल्म के डायलॉग्स लिखने वाले राइटर फरहाद शामजी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे जिस गलती को सुधारने की वजह से सिंघम सुपरहिट हो गई और कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए, उसी गलती को नजरअंदाज करने की वजह से रोहित शेट्टी की 'सर्कस' बुरी तरह पिट गई थी। फरहाद शामजी ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमारी राइटिंग में कोई कमी थी। हमारी शूटिंग प्रोसेस में एक बड़ी दिक्कत यह हो जाती है कि जब हम स्क्रिप्ट सुनते हैं तो हमें बहुत अच्छा लगता है। लेकिन जब शूट करने जाते हैं तो चीजें बदल जाती हैं।”

सिंघम में हुई थी यह बड़ी गड़बड़

फिल्म 'सर्कस' के डायलॉग राइटर ने बताया कि जब डेट्स के हिसाब से जब हम शूट करने जाते हैं ना तब सब बदल जाता है। फरहाद ने कहा, “उदाहरण के लिए मैं आपको सिंघम का आइडिया देता हूं। सिंघम जब शुरू हुई हमारा पहला सीन वह शूट हुआ जो असल में क्लाइमैक्स का सीन था। जहां पर प्रकाश राज सर अजय देवगन का कॉलर पकड़कर बोलते हैं कि 'चीटिंग चीटिंग करता है तू'। करीब 200 पुलिसवाले वहां पर खड़े हुए हैं। सबसे बड़ा क्लाइमैक्स था। वो पहला दिन था शूट का। आप कल्पना कर सकते हैं कि अजय सर और प्रकाश सर को कुछ आइडिया ही नहीं है उस सीन के पहले का।”

रोहित शेट्टी ने तुरंत सुधारी गलती

फरहाद शामजी ने बताया, "उन्हें कहानी के बैकलॉग का कोई फील ही नहीं था कि वो जो कह रहे हैं, कह रहे हैं, क्यों कह रहे हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी ने वापस पूरी टीम को बिठाया और करीब 3 घंटे तक कहानी का पूरा नरेशन मुझसे करवाया।" फरहाद ने बताया कि 6 से 9 बजे तक उन्होंने कहानी क्रू को सुनाई और फिर दोबारा शूटिंग शुरू की गई। फरहाद ने यह पूरी बात बताते हुए कहा कि कहानी का सुर बहुत इम्पॉर्टेंट होता है। अगर जो चीजें कही जा रही हैं या जो हो रही हैं, एक्टर वह फील नहीं पैदा कर पाएगा उस डायलॉग या सीन में, तो बात नहीं बनेगी। सर्कस में मुझे लगता है कि वह सुर मिसिंग था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKissa: जिस वजह से हिट हुई थी 'सिंघम', वही थी 'सर्कस' के पिटने की वजह