फिल्म जिसके लिए राजकुमार राव ने सीखी सिलाई, शूटिंग के दौरान क्रू को मिलती थी चेतावनियों की लिस्ट

Aug 05, 2025 05:06 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Kissa Rajkummar Rao: राजकुमार राव अपने हर किरदार को परफेक्ट बनाने की भरसक कोशिश करते हैं। जानिए उनकी इस फिल्म के बारे में जिसके लिए उन्होंने कई दिनों तक सिलाई सीखी थी।

फिल्म जिसके लिए राजकुमार राव ने सीखी सिलाई, शूटिंग के दौरान क्रू को मिलती थी चेतावनियों की लिस्ट

Bollywood Kissa Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। इंडस्ट्री के कुछ सबसे हुनरमंद कलाकारों में गिने जाने वाले राजकुमार राव ने अपनी एक फिल्म के लिए सिलाई सीखी थी। क्योंकि वह एक दर्जी का किरदार निभा रहे थे, तो इसको परफेक्ट बनाने के लिए वह 20 दिन तक रोज कड़ी मेहनत करते थे और सिलाई की बारीकियां सीखते थे। राजकुमार राव के पास रोज एक दर्जी आकर उन्हें सिलाई-बुनाई से जुड़ी चीजों पर टिप्स किया करता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

₹30 करोड़ में बनी, कमाए 182 करोड़

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, इसे राजकुमार राव की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिना जाता है। हम बात कर रहे हैं साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' की, जिसमें राजकुमार राव ने चंदेरी में रहने वाले एक दर्जी का किरदार निभाया था जिसे एक भूतनी दिखाई पड़ती है। फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली थी और महज 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 182 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था जो कि सुपरहिट रहा था।

राजकुमार राव नहीं यह थे फर्स्ट चॉइस

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए राजकुमार राव फर्स्ट चॉइस नहीं थे। फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स ने पहले विकी कौशल को फाइनल किया था, लेकिन क्योंकि वह उस वक्त अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में बिजी थे, तो ऐसे में यह फिल्म राजकुमार राव की झोली में आ गई और किरदार का नाम विकी ही रखा गया। इसके अलावा कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म का नाम स्त्री होना चाहिए यह सुझाव भी मेकर्स को राजकुमार राव ने ही दिया था। फिल्म का टाइटल पहले 'ओ स्त्री कल आना' तय किया गया था।

कास्ट और क्रू को दी गई थीं चेतावनियां

फिल्म की शूटिंग भोपाल की उन रहस्यमयी लोकेशन्स पर हुई थी जहां के बारे में तमाम तरह के किस्से प्रचलित हैं। जब मेकर्स फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे तो वहां के इलाकाई लोगों ने उन्हें कुछ चेतावनियां दीं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने एक लिस्ट तैयार की और पूरे क्रू को यह निर्देश बांट दिए गए कि शूटिंग के दौरान उन्हें क्या करना है और क्या बिलकुल भी नहीं करना है। यह निर्देश किले के हर कमरे के बाहर भी चिपका दिए गए थे ताकि फिल्म की शूटिंग के दौरान कास्ट और क्रू को बार-बार याद ना दिलाना पड़े।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।