किशोर कुमार ने इस गाने में भर दिया था अपना दर्द, हॉस्पिटल के बिस्तर पर SD बर्मन को सुनाया गया था गीत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किशोर कुमार ने एक गाने में अपनी आत्मा का सारा दर्द उतार दिया था। ये गाना सचिन देव बर्मन को हॉस्पिटल के बिस्तर पर सुनाया गया। इस गाने को रिकॉर्ड करने के दौरान दुख में थे किशोर कुमार।

किशोर कुमार kishore kumar

1975 में जया बच्चा और अमिताभ बच्चन की फिल्म आई थी ‘मिली’। इस फिल्म की कहानी राजेश खन्ना की आनंद से इंस्पायर्ड थी जहां लड़की मिली एक बड़ी बीमारी से पीड़ित है। मिली इसके बावजूद हंसती, मुस्कुराती है। फिल्म में मिली पर कई गाने फिल्माए गए,लेकिन एक ऐसा भी गाना है जो दुखों से भरा लगता है। इस फिल्म का सबसे दुखद गाना जो रिकॉर्ड भी ऐसे मौके पर हुआ जब गाना कंपोज करने वाले म्यूजिक डायरेक्टर सचिन देव बर्मन जिन्हें प्यार से SD बर्मन कहा जाता है हॉस्पिटल के बिस्तर पर थे। हॉस्पिटल के बिस्तर पर सचिन दा ने किशोर कुमार की आवाज में ये आखिरी गाना सुना था। इसके बाद वो हॉस्पिटल से कभी वापस नहीं लौटे।

सचिन देव बर्मन को आया था पैरालिसिस का अटैक
सचिन दा फिल्म मिली के गानों की धुनें बना रहे थे। फिल्म के गाने ‘बड़ी सूनी सूनी है जिंदगी’ की रिहर्सल उनके घर पर चल रही थी। फिल्म के लीड सिंगर किशोर कुमार घर पर गाने की तैयारी कर रहे थे। तभी सचिन दा को पैरालिसिस का अटैक हुआ। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाने की बात कही गई। लेकिन सचिन दा ने मना कर दिया। उनका कहना था कि वो फिल्म के एक बड़े गाने पर काम कर रहे हैं और ये गाना कल रिकॉर्ड होना है।

किशोर कुमार ने बोला झूठ

सचिन दा हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार ही नहीं हुए। तभी किशोर कुमार आगे आए और उन्होंने एक झूठ बोला। उन्होंने सचिन दा से कहा कि अभी उनका गला खराब है, इसलिए बेहतर होगा कि वो पहले हॉस्पिटल चले जाए, जब तक वो आएंगे तो उनका गला भी ठीक हो चुका होगा। सचिन दा ने किशोर कुमार की बात मानी और हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए।

किशोर कुमार ने गाने में भर दिया अपना दर्द

अगले दिन गाने की रिकॉर्डिंग होनी थी। किशोर कुमार अपने म्यूजिक डायरेक्टर के बिना स्टूडियो में अकेले थे। वो दुखी मन से गाना गाने पहुंचे, क्योंकि सचिन दा उनके लिए पिता जैसे थे। किशोर कुमार ने गाना रिकॉर्ड करना शुरू किया और उस गाने में अपनी आवाज का सारा दर्द भर दिया। स्टूडियो में मौजूद लोगों को गाना सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे किशोर कुमार का अपने दर्द को गाने में निकाल रहे हो। गाना रिकॉर्ड हुआ ‘बड़ी सूनी सूनी है जिंदगी’। अगले दिन RD बर्मन वो रिकॉर्ड हुए गाने का टेप लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और हॉस्पिटल के बिस्तर पर सचिन दा को किशोर कुमार की आवाज में वो गाना सुनाया गया। गाना सुनकर सचिन दा खुश हुए। उन्होंने कहा कि किशोर ने वैसे ही गाया है जैसा वो चाहते थे। बाद में ये गाना खूब हिट भी हुआ, लेकिन हॉस्पिटल के बिस्तर से सचिन दा कभी वापस नहीं लौटे। वो कोमा में चले गए और कुछ समय बाद उनका निधन हो गया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।