किशोर कुमार से नैशनल अवॉर्ड के बदले मांगी गई थी घूस? बेटे अमित ने बताया- मिनिस्ट्री से फोन आया…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किशोर कुमार की फिल्म दूर गांव की छांव में को नैशनल अवॉर्ड मिलते-मिलते रह गया था। अब उनके बेटे अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता को मिनिस्ट्री से फोन आया था और अवॉर्ड के बदले कुछ मांग की गई थी।

kishore kumar

अवॉर्ड शोज में धांधली की बात अक्सर एक्टर्स दबी जुबान से करते रहते हैं। अब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस बात को कन्फर्म किया है। खबरें थीं कि किशोर कुमार को नैशनल अवॉर्ड देने के लिए उनसे घूस की मांग की गई थी। अब अमित ने पूरी बात बताई है कि कैसे दिल्ली से फोन आया और उनके पिता ने क्या जवाब दिया था। यह फिल्म थी दूर गांव की छांव में।

मिनिस्ट्री से आया था फोन

विकी लालवानी से बातचीत में अमित ने माना कि अवॉर्ड के बदले घूस की खबरें सच थीं। अमित बोले, 'हां, ऐसा हुआ था। उनको दिल्ली में मिनिस्ट्री से किसी का फोन आया था। उस वक्त हकीकत, दोस्ती और दूर गांव की छांव को नैशनल अवॉर्ड मिलने की उम्मीद थी। उन लोगों ने मेरे पिता से कहा, 'अगर आप कुछ करते हैं या देते हैं तो हम आपको नॉमिनेट कर सकते हैं।' मेरे पिता बोले, 'मेरी जान के पीछे क्यों पड़े हो? मेरी फिल्म हिट है।''

खूब चली थी फिल्म

अमित आगे बताते हैं, 'फिल्म (दूर गांव की छांव में) सुपर सिनेमा में 23 हफ्ते लगी रही थी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फिल्म सिल्वर जुबली थी। इसके बाद एक तमिल फिल्ममेकर ने इसके राइट्स ले लिए थे। मेकर का नाम रामू था। उसको नैशनल अवॉर्ड मिला था।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।