किशोर कुमार घर पर क्यों रखते थे कंकाल-खोपड़ियां, बेटे अमित ने बताई वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किशोर कुमार की हरकतों की वजह से लोग उन्हें सनकी समझने लगे थे। वह घर में खोपड़ियां रखते थे। उनके बेटे अमित कुमार ने बताया कि कंकाल और खोपड़ी रखने की क्या वजह थी।

kishore kumar

किशोर कुमार खुशदिल थे। लोगों से हंसी-मजाक करते थे। उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोग उन्हें सनकी भी बोलते थे। जब वह इस दुनिया में थे तो घर में खोपड़ियां रखने की खबरें भी सुर्खियों में थीं। अब उनके बेटे अमित कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पिता घर में खोपड़ी क्यों रखते थे। अमित ने कहा कि लोग उन्हें पागल समझते थे पर उनके पिता को परवाह नहीं थी।

दुर्लभ चीजें कलेक्ट करने का था शौक

अमित कुमार विकी लालवानी से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उनके पिता खोपड़ी और हड्डियां कुछ लोगों को डराने के लिए रखते थे? इस पर अमित ने बताया उनके घर पर खोपड़ियां थीं, हालांकि ये डराने के लिए नहीं था। वह बताते हैं, 'वो तो हम लेकर आए थे। हम लोग शो करने गए थे ईस्ट अफ्रीका, नैरोबी। उनकी हॉबी ऐसी एंटीक टाइप चीजें इकट्ठा करने की थी। वापस आते वक्त हम सब लेकर आए थे, वो सब अभी भी ट्रस्ट के पास हैं।'

सबको खोपड़ी की तरह ही हो जाना है

अमित ने बताया कि उनके पिता को अफ्रीकन कल्चर काफी पसंद था। उनके म्यूजिक में भी ग्लोबल कल्चर दिखता था। उनसे यह भी पूछा गया कि पिता की इमेज झक्की इंसान के रूप में बन गई थी। इस पर अमित बोले कि वो सब अफवाहें थीं। किशोर कुमार कहते थे, 'ठीक है दुनिया कहती मुझे पागल, मैं खुद कहता हूं दुनिया को पागल, बोलने दो पागल, अच्छा है।' अमित ने बताया कि उनके पिता को लगता था कि हर किसी को एक दिन इस कंकाल की तरह ही बन जाना है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकिशोर कुमार घर पर क्यों रखते थे कंकाल-खोपड़ियां, बेटे अमित ने बताई वजह